Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्ट्रेटनिंग करती हैं तो बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
स्ट्रेटनिंग करने बाद बहुत जल्दी बाल ना धोएं। अगर आप स्ट्रेटनिंग को लंबे समय तक कायम रखना चाहती हैं तो बालों को बिना धोए ड्राई शैंपू का प्रयोग कर सकती हैं।
इंसान की फितरत ही कुछ ऐसी है कि उसके पास जो कुछ भी होता है उसे उससे ज्यादा पाने की ही लालसा रहती है। दूसरे की थाली में हमेशा घी ज्यादा ही नज़र आता है।
कई लोग अपने बालों से संतुष्ट नहीं होते। स्ट्रेट बालों वाली लड़कियों को लंबे और घुंघराले बाल चाहिए होते हैं वहीं जिन लड़कियों के बाल काले होते हैं वो अपने बालों का रंग बदलने के लिए ना जाने क्या-क्या करने लगती हैं।
छोटे बालों वाली लड़कियों को लंबे बाल चाहिए होते हैं। स्ट्रेटनिंग के नुकसान के बारे में जानते हुए भी कई लड़कियां नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करती हैं।
पुरानी आदतें आसानी से छोड़ी नहीं जा सकती हैं इसलिए आज हम आपको बालों के मॉइश्चर और वॉल्यूम को बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें मुलायम बनाने के लिए कुछ असरकारी टिप्स बता रहे हैं। अगर आप रोज़ स्ट्रेटनिंग करती हैं तो ये टिप्स आपके जरूर काम आएंगें।

हेयर प्रोटेक्टेटेंट से करें शुरुआत
बालों को स्ट्रेंट करने से पहले आपको एक अच्छी क्वा लिटी वाले हेयर प्रोटेक्टेट का इस्तेमाल करना चाहिए। स्ट्रेटनिंग से पहले सीरम और मॉइश्चराइजिंग एजेंट का प्रयोग करना ना भूलें। स्ट्रेटनर की हीट से बालों को होने वाले नुकसान को इस तरह कम किया जा सकता है।

गीले बालों पर ना करें हीटिंग रॉड का इस्तेमाल
गीले बालों पर स्ट्रेटनिंग रॉड का इस्तेमाल करना आपके बालों को रुखा, बेजान और कमज़ोर बना सकता है। इससे बाल जल भी सकते हैं। इसलिए बालों के सूखने पर ही स्ट्रेटनिंग करें। स्ट्रेटनिंग करते समय 20-25 प्रतिशत बाल ही आपके गीले होने चाहिए।

हेयर केयर सीरम की लें सही मात्रा
बालों को स्ट्रेट करने के बाद उन पर थोड़ा हेयर सीरम या हेयर सॉफ्टर भी लगाएं। ये स्ट्रेटनर की हीट से बालों को पहुंचे नुकसान को कम करता है। कई बार स्ट्रेटनिंग उपकरणों का तापमान 150-180 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है और ये आपके बालों के लिए अच्छा नहीं होता है।

तेल लगाना ना भूलें
सप्ताह में कम से कम दो बार बालों की नारियल, आंवला या ऑलिव ऑयल से मालिश करें। जो तेल आपके बालों को सूट करे उसका ही इस्तेमाल करें। बेहतर परिणाम के लिए बालों में तेल लगाने के बाद उन्हें गर्म तौलिए में 5-10 मिनट के लिए बांध दें। एक घंटे के बाद बालों को धो लें।

घरेलू हेयरपैक और ट्रीटमेंट लें
घर पर बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपके बालों की क्वालिटी को बढ़ाया जा सकता है। खुबानी, शहद, अंडे का सफेद भाग, दही, ओट्स और एलोवेरा को मिलाकर एक अच्छा हेयरमास्क बनाया जा सकता है। अपने बालों के अनुसार इंटरनेट पर आपको ढ़ेरो हेयरमास्क की रेसिपी मिल जाएगी।

हेयर स्पा
कभी-कभी बालों में तेल लगाना ही काफी नहीं होता है। स्ट्रेटनिंग की हीट से बालों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आप हेयर स्पा की मदद भी ले सकते हैं। स्पा से बालों की खोई हुई चमक और जान फिर से लौट आती है।

रेग्युलर ट्रिमिंग
ज्यादा केमिकल्स के प्रयोग और स्ट्रेटनर की हीट की वजह से बालों में दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आपको महीने में एक बार तो जरूर ट्रिमिंग करवाते रहना चाहिए।

कंडीश्नर पर दें ध्यान
बालों को वॉश करते समय शैंपू और कंडीश्नर का इस्तेमाल तो करती ही हैं लेकिन बालों को वॉश करने के बाद लीव-इन कंडीश्नर भी लगाएं। इससे बालों की हर जरूरत पूरी होती है।

ड्राई शैंपू का प्रयोग
स्ट्रेटनिंग करने बाद बहुत जल्दी बाल ना धोएं। अगर आप स्ट्रेटनिंग को लंबे समय तक कायम रखना चाहती हैं तो बालों को बिना धोए ड्राई शैंपू का प्रयोग कर सकती हैं। इससे स्ट्रेटनर के हीट इफेक्ट को कम किया जा सकता है।
अगर आप स्ट्रेटनिंग करना भी पंसद करती हैं और अपने बालों को इसके नुकसान से भी बचना चाहती हैं ये टिप्स जरूर ध्यान में दें। ये टिप्स आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगें। इससे बालों पर स्ट्रेटनर की हीट का असर कम पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
