Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
रूसी को सदा के लिये दूर करना है तो घर पर बनाएं ये दवा
सिर में डैंड्रफ होना एक आम बात है। इसे हम आम भाषा में रूसी भी बोलते है जो कि सिर और बालों के लिये एक बड़ी समस्या है। काले, घने, और लम्बे बालों के लिए केवल महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष भी कई तरह के प्रयोग करते हैं। क्योंकि वह सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है। सबसे ज्यादा सर्दी के दिनों में रूसी होती है क्योंकि इससे बालों में सूखापन और रूखेपन की वजह से डेंड्रफ हो जाता है।

बालों के स्केल्प पर होने वाली फंगल को अक्सर हम नजरअंदाज करते हैं। अत्यधिक ऑयल और गंदगी के कारण रूसी काफी बढ़ जाती हैं। यह एसिड हमारी स्केल्प में सफेद गुच्छे की वृद्धि को बढ़ाता है और त्वचा की कोशिकाओं को बढ़ाता है।
डैंड्रफ को दूर करने के लिये हम तरह तरह के शैंपू यूज़ करते हैं, जो कि कुछ दिन तो काम करते हैं लेकिन बाद में बेअसर हो जाते हैं। इन शैंपू में काफी जोरदार कैमिकल्स पाए जाते हैं जो कि सिर की त्वचा के लिये लंबे समय बाद नुकसानदायक हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि पुराने समय में हमारे पूर्वज लोग बालों से रूसी को दूर करने के लिये आंवला, रीठा और शिकाकाई जैसी चीज़ों का प्रयोग किया करते थे?

जी हां, अगर आप चाहें तो अपने सिर से रूसी को हटाने के लिये इनका एक घरेलू घोल बना सकते हैं जो कि दवाई की तरह से काम करेगा। आइये जानते हैं इसके कैसे बनाएं और कैसे करें प्रयोग।
रूसी होने के कारण बहुत सारे है:
रूसी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे रूखी त्वचा, अक्सर पर्याप्त सफाई नही रखना, शैंपू का ज़्यादातर उपयोग, सोरायसिस, एक्जिमा, बालों की देखभाल के उत्पादों के प्रति संवेदनशीलता आदि।
इस घोल को यूज़ करने का फायदा:
यह घरेलू दवाई एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गणों से भरी हुई है। इसमें वे सारे गुण मौजूद हैं जो आपके बालों के लिये अच्छे माने जाते हैं। इसमें वे गुण हैं जो रूसी को जड़ से मिटा देगा जो कि बैक्टीरिया के इंफेक्शन से फैलता है। अगर आप इसका रेगुलर यूज़ करेंगे तो आपक बाल और स्कैल्प दोंनो ही अच्छी कंडीशन में होंगे और बालों में कभी रूसी नहीं होगी।

आपको चाहिये:
- 1 टी स्पून आमला पावडर
- 5-6 नीम पत्तियां
- 1 टी स्पून शिकाकाई पावडर
- 1 टी स्पून मेथी पावडर
- 1 टी स्पून रीठा पावडर
- 1 कप पानी
कैसे बनाएं:
एक पैन लें और उसमें 1 कप पानी डाल कर गरम करें। फिर उसमें सभी सामग्रियां एक एक कर के डालें। अब पैन को ढंक दें और 10 मिनट तक सामग्रियों को उबलने दें। फिर ढक्कन हटाएं और पैन को स्टोव से उतार दें। अब इस घोल को चम्मच से हिलाते हिलाते ठंडा कर दें। एक कटोरे में इस घोल को छान लें।
कैसे करें प्रयोग:
इस मिश्रण को सिर पर डालें। फिर हल्के हल्के कुछ मिनटों तक मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से सिर को धो लें।
काम की बात जो आपको याद रखनी चाहिये:
अगर आपको अच्छा रिजल्ट चाहिये तो इस घोल को हफ्ते में 2-3 बार यूज़ करें। अपने बालों का खास ध्यान रखें। अपने सिर को रेगुलर धोते रहें जिससे आपकी खोपड़ी साफ सुथरी बनी रहे। हेयर केयर प्रोडक्ट का ज्यादा प्रयोग ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
