Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
बालों में पड़ गई है गांठ तो उन्हें सुलझाएं इन चीज़ों से
अगर आपके बालों में कभी गांठ पड़ी होगी तो आपको इस समस्या के बारे में बड़ी अच्छी तरह से पता होगा। उलझे बालों को सुलझाना निश्चित ही महिलाओं के लिए बड़ी समस्या है। उचित देखभाल की कमी व सही पोषण ना मिलने के कारण बाल रुखे व बेजान हो जाते हैं। और इन्हीं सब कारणों की वजह से उलझने लगते हैं।
हो सकता है कि आप को अपने लंबे और घने बाल बहुत पसंद हों, लेकिन जब उनमें गांठ पड़ जाती है तो, समझो मूसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। बालों में गांठ पड़ना एक आम सी समस्या है और कई महिलाएं उससे छुटकारा पाने के लिये सीधे कैंची का सहारा लेती हैं।

बालों को सुलझाने के लिए एक-एक लट को धीरे-धीरे हल्के हाथों से सुलझाना ही अच्छा रहेगा। बालों को सुलझाने के को कैसे सुलझाएं तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बालों को सुलझा सकती हैं।
एप्पल साइडर वेनिगर
यह हेयर केयर सामग्री एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है जो कि बालों की उलझन को खतम कर के बाल सुलझाएगा। आधा चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर को 2 कप पानी में मिलाएं और गुनगुने पानी के साथ बालों को धोएं।

नारियल तेल
बालों में गांठ को सुलझाने के लिये नारियल तेल का सहारा लें। नारियल तेल बालों को अच्छा पोषण देने में मदद करता है और बालों को सुलझाता है। बालों में यह तेल गला कर बालों को अच्छी तरह से कंघी करें।

पीनट बटर
यह आपके बालों की गांठों को मुलायम बना सकता है। थोड़ा सा पीनट बटर हाथों में ले कर अपने बालों में ऊपर से नीचे तक की ओर लगाएं। उसके बाद बालों को धो लें और सुखा लें। बाद में बालों में कंघी कर लें।
मायोनीज़
मायोनीज़, एक अच्छा उपाय है आपके उलझे बालों को सुलझाने का। बस हाथों में थोड़ी सी मायोनीज़ लें और उसे अपने बालों में वहां लगाएं, जहां पर बालों की गांठें बनी हुई हैं। इसके बाद एक बड़ी कंघी की मदद से अपने बालों को झाड़ लें।

बेबी ऑइल
आप चाहें तो बालों में बेबी ऑइल भी लगा सकती हैं। वे बाल जो उलझे हुए हैं, वहां पर बेबी ऑइल लगा लें और बाद में बालों को झाड़ लें।
नींबू का रस
नींबू का रस बालों की हर समस्या से राहत दिलाने मे असरदार है। आप चाहें तो इसका एक पैक बना सकती हैं, जिसमें 1 टी स्पून नींबू का रस और 2 कप डिसटिल्लड वॉटर हो। फिर इसे मिला कर अपने बालों पर लगाएं और बाद में हल्के शैंपू से बाल धो लें।

एवाकाडो
यह नुस्खा बिल्कुल टाइड एंड टेस्टिड है, जो आपके बालों की उलझन को समाप्त कर सकता है। यह एक नेचुरल कंडीशनर है और इसे लगाने से बाल बिल्कुल स्मूथ बन जाते हैं। करना सिर्फ इतना है कि एवाडो को मैश कर के बालों में सीधे लगाना है। उसके बाद इसे यूं ही 15 मिनट के लिये लगा छोड़ और बाद फिर पानी से सिर धो लें।

हॉट ऑलिव ऑइल
गरम गरम ऑलिव ऑइल से सिर की मसाज करें और फिर कंघी से बालों को आराम से झाड़ें। इससे बालों की नॉट सही हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
