Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बालों की सारी परेशानियों को दूर करना है तो ऐसे बनाएं सरसों के तेल से बना हेयर मास्क
आपकी रसोंई में कुछ ऐसे खज़ाने छुपे हुए हैं, जो आपके बालों की हर समस्या को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। यदि आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं और कोई भी उपाय काम नहीं कर रहा है, तो एक बार सरसों के तेल से बना हुआ हेयर मास्क ट्राई करें।
सरसों के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जो कि बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है। साथ ही अगर आपको दोमुंहे, रूसी या बाल झड़ने की समस्या है तो वह भी दूर हो जाएगी।
आज हमnआपको ऐसे 4 घरेलू मस्टर्ड ऑइल हेयर मास्क बनाना सिखाएंगे, जिससे आपको लाभ ही लाभ होगा। आइये देखते हैं....


1. मेथी का 1 बड़ा चमचा, पानी में रात भर भिगोएँ। अगले दिन ब्लेंडर में 1 बड़ा चमचा सरसों का तेल, 2 चम्मच ताज़ा नींबू का रस और 1 बड़ा चमचा मेथी डाल कर पेस्ट बनाएं। अपने सिर पर इस पेस्ट को लगाने के बाद 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो कर सुखा लें। बढिया रिजल्ट देखने के लिये इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।
2. एक कटोरे में सरसों के तेल का 1 बड़ा चमचा और 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल के मिलाएं। इसे सिर पर लगा कर मसाज करें। 30 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार प्रयोग करें।
3. मुठ्ठीभर मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगोने के लिये रख दें। सुबह मेथी को पीस कर उस में 2 चम्मच सरसों का तेल, 1 कप दही और थोड़ी सी मात्रा में जैतून तेल मिक्स करें। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और बालों के आखिरी छोर तक लगाएं। एक घंटे के बाद बाल को शैंपू से धो लें।
4. इस हेयर मास्क को बनाने के लिये पके केले में 2 चम्मच सरसों का तेल और एक चौथाई प्लेन दही मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे सर पर लगाएं और शावर कैप से सिर को ढंक लें। 30 मिनट के बाद शैंपू करें और कंडीशनर लगाएं। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
