Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
भारत में कामकाजी महिलाओं के पास ये हेयर प्रोडक्ट्स अवश्य होने चाहिए
मेकअप स्टोर्स या ऑनलाइन वेबसाइट्स पर बालों की देखभाल के लिए कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं परन्तु महिलायें कभी भी इसमें पैसे और समय खर्च नहीं करती।
आज की भारतीय महिलायें अपने काम के अनुसार अपने बाल रखती हैं। ऑफिस में काम करने के घंटे और मौसम की बदलती स्थिति के कारण भारत में हर महिला को बालों की कोई न कोई समस्या होती ही है। इसके लिए या तो वे सैलून जाकर घंटों उपचार करवाती हैं या किचन में उपलब्ध लगभग सभी उत्पादों का उपयोग करके देखती है ताकि कोई चमत्कार हो जाए और वे कल की रापुन्ज़ल बन जाएँ।
हालाँकि समस्या यह है कि ये महिलायें शहरों की व्यस्त जीवन शैली में भी अपने बालों की देखभाल के लिए केवल तेल और शैंपू का उपयोग ही करती हैं। मेकअप स्टोर्स या ऑनलाइन वेबसाइट्स पर बालों की देखभाल के लिए कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं परन्तु महिलायें कभी भी इसमें पैसे और समय खर्च नहीं करती।

यह बात सच है कि हमारे पहले की पीढ़ी के बालों की देखभाल के लिए तेल और शैंपू पर्याप्त था परन्तु बदलते हुए समय के साथ भारतीय महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि वे बालों के देखभाल के लिए अन्य कई उत्पाद भी अपनाएँ ताकि उनके बाल स्वस्थ रह सकें। कामकाजी महिलाओं के लिए बालों की देखभाल करना बहुत आवश्यक है क्योंकि उनके बालों को मौसम की विभिन्न स्थितियों और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है।
इसके उपचार हेतु यहाँ कामकाजी महिलाओं के लिए बालों की देखभाल से संबंधित कुछ उत्पादों की सूची दी गयी है। ये उत्पाद कई ब्रांड्स में उपलब्ध हैं। अपने पसंदीदा ब्रांड को चुनें और देखिये आपके बाल ठीक वैसे ही हो जायेंगे जैसे आप चाहती हैं।

हेयर कंडीशनर
सामान्यत: बालों में तेल लागाने के बाद शैंपू किया जाता है। कैसा होगा यदि इसके बाद कंडीशनर का उपयोग किया जाए? बाल धोते समय शैंपू लगाने के बाद कंडीशनर लगाने से बालों का स्वास्थ्य अच्छा होता है और आपको बालों की स्टाइल करने में आसानी हो जाती है। आप अपने शैंपू के ब्रांड का ही कंडीशनर चुन सकती हैं या किसी एक्सपर्ट की सहायता ले सकती हैं।

हेयर वैक्स
अधिकाँश भारतीय महिलाओं की शिकायत रहती है कि दिन के अंत में उनके बाल उलझ जाते हैं। इससे बचने के लिए हेयर वैक्स लगायें और आपको फर्क खुद ही नज़र आयेगा। हेयर वैक्स बालों को नियंत्रित करता है और बालों को चमक प्रदान करता है। बालों पर थोडा सा वैक्स जादुई प्रभाव दिखाता है और बाल लम्बे समय तक जमे हुए रहते हैं।

ड्राई हेयर शैंपू
आपके बाल और चेहरा अक्सर फीके दिखाई देने लगते हैं क्योंकि आपके बाल तैलीय हो जाते हैं। अब अगर आपके पास बाल धोने का समय नहीं है तो आप क्या करेंगे? यहाँ ड्राई शैंपू महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसे आप सीधे अपने बालों पर लगा सकते हैं। ड्राई हेयर शैंपू को साथ में रखना बहुत आसान है और यह बहुत उपयोगी भी है, विशेष रूप से तब जब आप यात्रा कर रही हों।

हेयर वॉल्यूमाइज़र
भारतीय महिलाओं की एक आम समस्या बालों का झड़ना है। चाहे इसके लिए पानी ज़िम्मेदार हो या मौसम, यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बाल झड़ने की समस्या के उपचार में थोडा समय लगता है। तुरंत अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए हेयर वॉल्यूमाइज़र बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सामान्यत: यह स्प्रे के रूप में उपलब्ध होता है। शैंपू करने के बाद इसे लगायें और आपके बाल घने और व्यवस्थित दिखेंगे। वॉल्यूमाइज़र उलझे हुए बालों को भी सुलझाता है और घुंघराले बालों को भी व्यवस्थित करता है।

हेयर सीरम
हेयर सीरम में एमिनो एसिड, सिलिकॉन और सेरामिड होता है। भारतीय कामकाजी महिलाओं के पास यह होना ही चाहिए। इसे सीधे गीले बालों पर लगायें। यह बालों के स्वस्थ विकास में सहायक होता है तथा इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाया जा सकता है। यदि आप सीरम का उपयोग कर रहे हैं तो आप बाल धोने के बाद यदि कंडीशनर का उपयोग करना आवश्यक नहीं है।

हेयर मास्क और क्रीम्स
बालों के देखभाल की दिनचर्या में आप स्कैल्प या जड़ों एक लिए कितना समय खर्च करती हैं? सामान्यत: महिलायें बालों की जड़ों के बजाय उनकी लंबाई पर अधिक ध्यान देती हैं। इससे तेल या शैंपू बालों की जड़ों तक ठीक तरह से नहीं पहुँच पाता। अत: आपको हेयर क्रीम या हेयर मास्क का उपयोग करना चाहिए जिसे सीधे बालों की जड़ों पर लगाया जा सकता है जो बालों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव डालता है। अच्छे परिणामों के लिए हर्बल मास्क या क्रीम का उपयोग करें।

हेयर स्प्रे
घर से निकलने से पहले महिलायें बालों की स्टाइल बनाने में बहुत समय व्यतीत करती हैं, ठीक है, करना भी चाहिए। यह अच्छा लगता है। परन्तु घर से बाहर निकलते ही बालों को नियंत्रित करना कठिन हो जाता है। यहाँ हेयर स्प्रे का उपयोग करना चहिये जिससे आपका जूडा, चोटी, पोनीटेल या खुले बाल अपनी जगह पर बने रहें। ऐसी कामकाजी महिलायें जो हमेशा आकर्षक दिखना चाहती हैं उनके पास हेयर स्प्रे होना बहुत आवश्यक है।

हेयर पाउडर
जब आप अपने शरीर पर पाउडर लगा सकते हैं तो बालों पर क्यों नहीं? हेयर पाउडर का उपयोग इसलिए इया जाता है ताकि बालों से अच्छी सुगंध आ सके। इसके लिए एक अच्छा हेयर पाउडर खरीदें और टेलकम पाउडर का उपयोग न करें।
हेयर पाउडर की बहुत थोड़ी मात्रा का उपयोग करें और यदि आप किसी विशेष अवसर पर जा रही हैं तो इसका उपयोग अवश्य करें।

हेयर बटर
बालों को तेल लगाने से या धोने से उतनी चिकनाई नहीं मिलती जितनी बालों को आवश्यक होती है। अत: अपनी पसंद के फ्लेवर का हेयर बटर लायें और इसे नियमित अंतराल पर लगायें। हेयर बटर लगाने से आराम मिलता है और इसके बाद बालों को धोना चाहिए। अच्छे परिणामों के लिए हेयर बटर से बालों की मसाज करें।

हेयर जैल
जो लोग ऐसा सोचते हैं कि जैल केवल पुरुषों के लिए है, वे बहुत गलत सोचते हैं। महिलाएं भी बाल बनाने से पहले हेयर जैल का उपयोग कर सकती हैं। हालाँकि इसकी गलत मात्रा के उपयोग से आपके बाल खराब हो सकते हैं। तो जब आप हेयर जैल खरीदें तो पहले देखें कि आपको कितनी मात्रा की आवश्यकता है। इसके बाद आप आवश्यकतानुसार इसकी मात्रा को घटा या बढ़ा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
