Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बालों को बनाना है चमकदार और मजबूत करें इन नेचुरल चीजों का यूज़
क्या आपके जानने वालों में से कोई ऐसा है जो अपने बालों की देखभाल में जी-जान से लगा रहता है और इसके लिए हर फैशन वेबसाइट को पढ़ता या पढ़ती है। बोल्डस्काई के इस लेख में हम आपको ऐसे ही प्राकृतिक तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे बालों को लम्बा किया जा सकता है।
ये प्राकृतिक सामग्रियां, पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं और इनका इस्तेमाल पुरातन काल से होता आ रहा है। ये उत्पाद या सामग्रियां प्रोटीन व विटामिन से भरपूर होती हैं और शरीर को फायदा पहुँचाने से अधिक बालों को लाभ प्रदान करती हैं। इनके इस्तेमाल से बालों का झड़ना, टूटना और दोमुँहा होना रूक जाता है और उन्हें पर्याप्त पोषण भी मिलता है।

नोट: इनमें से किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसका स्कीन टेस्ट अवश्य कर लें ताकि आपको पता चल सकें कि आप उस प्रोडक्ट को इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं। एलर्जी होने की स्थिति में उसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

1. सक्रिय चारकोल –
सक्रिय चारकोल, प्राकृतिक रूप से सुंदरता पाने के लिए लम्बे समय से प्रयोग में लाया जाने वाला पदार्थ है। इसे लगाने से सिर की त्वचा स्वस्थ बनी रहती है और बालों का झड़ना भी रूक जाता है।
कैसे इस्तेमाल करें -
सक्रिय चारकोल को अपने पसंदीदा शैम्पू में डाल दें और इससे बालों को अंदर तक धुलें। बालों के अंदर त्वचा पर शैम्पू लगाएं। इससे त्वचा विसंक्रमित हो जाएगी और गंदगी आदि भी दूर हो जाएगी।

2. ग्रीन टी –
ग्रीन का इस्तेमाल पूरी दुनिया में खुद को फिट रखने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बालों में लगाने से बालों की सुंदरता में भी चार चांद लग जाते हैं। आप इसे कुछ इस प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें -
एक कप गुनगुने पानी में ग्रीन टी को डालें। इसे ठंडा होने दें। अब इस पानी को बालों में हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 15 से 20 मिनट तक यूँ ही लगाकर छोड़ दें। हफ्ते में इसे एक बार अवश्य लगाएं। इससे बालों में चमक आती है और वो स्वस्थ हो जाते है।

3. क्ले –
कई ब्यूटी ब्लॉगर आपको सलाह देते हैं कि आप बालों की देखभाल के लिए क्ले का इस्तेमाल करें। इसे लगाने से बालों में शाइन आती हैं, गंदगी दूर होती है और वो देखने में बाउंसी भी लगते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें -
एक चम्मच बेंटोनाइट क्ले को सेब के सिरके में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसमें दो चम्मच नारियल का तेल भी मिलाएं। इस हेयर मास्क को अपने बालों में लगाएं और 25 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद, शैम्पू लगाकर ठंडे पानी से धुलें।

4. समुद्री शैवाल -
समुद्री शैवाल एक चमत्कारी सामग्री है जो आपके बालों की स्थिति को बेहतर बना सकता है और टूटने से रोक सकता है। यह बालों के लिए लाभकारी साबित होता है जोकि पहले केवल एशिया में ही प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया है।
कैसे इस्तेमाल करें -
बालों को धुलने से पहले अपने शैम्पू में समुद्री शैवाल को मिला लें। अब इससे बालों को धुलें। ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। महीने में एक बार इसका इस्तेमाल करने से बालों को पोषण मिलता है और वो स्वस्थ बने रहते हैं।

5. नीम का तेल –
पुराने समय से ही नीम का तेल इस्तेमाल होता आ रहा है। इसे बालों में लगाने से फंगल इंफेक्शन या जूं की समस्या भी दूर हो जाती है। पूरी दुनिया में खुजली या दानों की समस्या से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल होता आ रहा है।
कैसे इस्तेमाल करें -
2 चम्मच नारियल के तेल को नीम के तेल के 1 चम्मच में मिलाएं और अपने सिर पर लगाएं। लंबे और मजबूत बाल पाने के लिए इस प्राकृतिक तेल को महीने में दो बार उपयोग करें।

6. अंडा –
अंडे बालों की देखभाल के लिए सबसे लोकप्रिय प्राकृतिक सामग्रियों में से एक है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में अनगिनत लोगों द्वारा किया जाता है। सिर को पोषण प्रदान करने के लिए, एक अंडे को लगाना सही रहता है।
कैसे इस्तेमाल करें -
एक कटोरी में एक अंडे को तोड़ लें और इसमें नींबू के रस को मिलाएं। इस मिश्रण को बालों को धुलने से पहले अच्छे से सिर पर लगाएं। बाद में शैम्पू से धुल लें।

7. प्याज
सौंदर्य के मामले में प्याज को एक अहम स्थान प्राप्त है। प्याज के रस का इस्तेमाल बालों से रूसी को दूर करने में किया जाता है। इसे लगाने से बालों में मजबूती भी आती है।
कैसे इस्तेमाल करें -
एक प्याज को पीस लें और एक पकड़े से निथारकर उसका रस निकाल लें। इस रस को बालों में मांग करते हुए लगाएं। इसके बाद 20 मिनट तक यूँ ही रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

8. एलोवेरा जेल –
बालों की देखभाल में एलोवेरा जेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे लगाने से बालों में मजबूती और शाइन आती है। साथ ही वो मुलायम भी बनते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें -
एलोवेरा की पत्ती को चीरकर उसका जेल निकाल लें। इस जेल को बालों में लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
