Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
मेथी के सस्ते और आसान उपायों से बालों को बनाएं सिल्की और शाइनी

बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लड़कियां और महिलाएं कुछ न कुछ घरेलू उपाय आप करते ही होंगे, इस बार ये नुस्खा अपनाएं जो पूर्णतः आयर्वेदिक है | जी हाँ आज हम लाये हैं मेथी और दही के आयुर्वेदिक नुस्खे जो आपके बालो को हेल्दी, मुलायम और चमकदार बनाये रखते हैं मेथी में एक प्रकार का एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों के लिये लाभदायक होता है। यह बालों को मजबूती प्रदान करती है और बालों को झड़ने से रोकती है। आप चाहे तो मेथी कि मदद से घर पर ही हेयर पैक बना कर प्रयोग कर सकते हैं। अगर मेथी न हो तो आप मेथी के पत्तों का भी प्रयोग कर सकते हैं।
अगर आपके या घर में किसी भी सदस्य के बालों में रूसी या बाल झड़ने की समस्या पैदा हो गई हो तो, आप उनके लिये मेथी से तैयार किये जाने वाले हेयर पैक बना सकते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में

मेथी का तेल
मेथी का तेल बालों में चमक भरता है, यह बिल्कुल चिपचिपा नहीं होता। इसकी थोड़ी सी मात्रा आपके रूखे बालों को मजबूत बना कर उनमें शाइन भर देगी। इस तेल में बहुत सारा प्रोटीन होता है जो कि हमारे शरीर को प्रोषण से भर देता है।

नारियल तेल
आप मेथी के पाउडर को नारियल तेल में गुनगुना करके बालों की मसाज करें। फिर गर्म पानी में भीगे तौलिये को निचोड़कर बालो को ढक लीजिये| आधे घंटे बाद बालों को धो लीजिये बालो में चमक आ जाती है।

मेथी के बीज
मेथी के बीज को शाम को भिगोकर रख दीजिये ,सुबह इसे बारीक़ पीसकर बालो में आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दीजिये | इसके बाद बाल को साफ ठंढे पानी से धो लीजिये | इसे आप महीने में दो बार प्रयोग कीजिये आपके बाल हमेशा मुलायम और चमकदार बने रहेंगे।

मेथी और कडी पत्ता
मेथी और कडी पत्ते में विटामिन होने के नाते यह बालों में अंदर से चमक भरता है। इसे नियमित बालों में लगाने से बालों की सफेदी चली जाती है। यह पैक बालों की सेल्स को अंदर से पोषण देता है और उन्हें ग्रे होने से बचाता है।

हरे पत्तो का प्रयोग
मेथी के बीज के जगह पर आप मेथी के हरे पत्तो का प्रयोग भी आसानी से कर सकते है| मेथी के हरे पत्ते भी बालो को मुलायम और सिल्की बनाने में मदद करते है। इन्हें पीसकर इनका पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं।

मेथी और दही
यदि आप अपने बालों को मुलायम और चमकदार बनाना चाहते है| तो दही में मेथी पाउडर मिलाकर इस स्कैल्प पर आधे घंटे के लिए लगाएं, इसके बाद साफ पानी से बालो को धो लीजिए।

गुड़हल और मेथी के पत्ते
गुड़हल के फूल और मेथी के पत्ते को पीसकर बनाया गया पेस्ट बाल चमकदार बनते है। मेहंदी की पत्तियो के साथ पीसकर प्रयोग कर सकती है। सिर्फ गुड़हल के फूल का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते है। मेथी के हरे पत्ते, गुड़हल के फूल, मेहंदी के पत्ते, ब्राम्ही का पत्ता, भृंगराज ले लीजिये, इसे पीसकर इसका पेस्ट बालों में 2 से 3 घंटे तक लगाकर छोड़ दीजिये ,इसके बाद साफ पानी से धो लीजिये, फिर देखिएं काले और चमचमाते बाल।



Click it and Unblock the Notifications
