Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बिना पार्लर गए इन आसान ट्रिक्स से घर पर ही बनाएं लूज़ वेव्स हेयर स्टाइल
बालों को स्टाइलिश लुक देना कोई आसान काम नहीं है खासतौर पर तब जब आप अलग-अलग हेयरस्टाइल बनाने में एक्सपर्ट ना हों। एक परफेक्ट हेयरस्टाइल आपकी पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ कह देता है।
अगर आप शाम को किसी पार्टी में जा रहे हैं तो लूज़ वेव्स बहुत क्लासी और एलीगेंट लगेंगे। अब ये सवाल उठता है कि किस तरह ये हेयरस्टाइल परफेक्ट तरीके से बन सकता है। इसका जवाब बड़ा आसान है – कर्लिंग आयरन की मदद से।

ईवनिंग पार्टी में लूज़ वेव्स परफेक्ट सॉफ्ट लुक देगा। कभी आप बीची वेव्स, लूज़ कर्ल्स या वेव्स भी करवा सकती हैं। आजकल इनका काफी ट्रेंड है और कई सेलेब्रिटी भी इस स्टाइल को पसंद करते हैं। आप चाहे कहीं भी जाएं ये हेयरस्टाइल हर मौके पर जंचता है।
लूज़ वेव्स
इस तरह का हेयरस्टाइल बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि वेवी लुक की शुरुआत में वेवी लुक हाफवे डाउन से होती है। इससे लूज़ वेव्स बनाने में आसानी होती है। पोनीटेल बनाकर बालों के निचले हिस्से को कर्ल करें।
इससे आप उन बालों को भी देख पाएंगें जो कर्ल हो चुके हैं और जिन पर कर्ल करना बचा है।
लूज़ वेव्स बनाना
लूज़ वेव्स बनाने के लिए हेयर ड्रायर, पैडल ब्रश, थर्मल प्रोटेक्टिंग हेयर स्प्रे, कर्लिंग आयरन, हेयर पिंस और क्लिप्स आदि।
परफैक्ट लूज़ वेव्स बनाने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं –
प्रोटेक्ट
सबसे पहले बालों को ब्लो ड्राई करें। थर्मल प्रोटेक्टिंग हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें। ड्रायर को ज़्यादा गर्म करने से बालों को नुकसान हो सकता है इसलिए इसे लगाने से पहले बालों पर प्रोटेक्टिंग स्प्रे ज़रूर लगाएं।
ब्लो
बालों को ब्लो ड्राई करते समय पैडल ब्रश का इस्तेमाल करें। सुनिश्चित करें कि हेयर ड्रायर के नोजल नीचे की ओर हों। इससे बालों के क्यूटिकल मुलायम रहते हैं और बाल चमकदार नज़र आते हैं।
वेव
बड़ी बैरल्ड स्टाइलिंग या कर्लिंग आयरन से वेव्स बनाएं। बैरल के आसपास बालों को ब्लो करें और बालों के सिरे से लेकर नीचे की ओर वेव्स बनाएं।
पिन
इसके बाद एक क्लिप या हेयर पिन की मदद से कर्ल को स्लाइड करें और इसे तुरंत अपनी जगह पर रख दें। हेयर पिन निकालने से पहले बालों को ठंडा होने दें। पिन निकालकर बालों को नीचे गिराएं और उन्हें अपनी जगह पर सैट कर दें।
लूज़न
बालों के ठंडा होने पर क्लिप और हेयर पिन निकाल दें। उंगलियों की क्लिप निकालने के बाद बालों को ढीला करें। अब बालों पर हेयर ब्रश का इस्तेमाल ना करें। ब्रश से वेव्स खराब हो सकती हैं। बालों को ढीला करने के बाद हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें। हेयर स्प्रे से वेव्स टिकी रहती हैं।
जल्दी टिकाने के लिए टिप
सर्दी के मौसम में बालों के फ्रिजी होने की संभावना ज़्यादा रहती है। इस समय आपको ज़्यादा गरम उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्टाइलिंग टूल या हेयर ड्रायर से बाल रूखे हो सकते हैं क्योंकि ये बालों से नमी को खींच लेते हैं। इससे आपके बााल फ्रिजी हो जाएंगे।
इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप हीट कम करें और इसे कूलर सेटिंग पर रखें। बालों पर कोई भी स्टाइल बनाने से पहले उस पर थर्मल प्रोटेक्टिंग प्रॉडक्ट का इस्तेमाल ज़रूर करें।
किसी खास मौके पर लूज़ वेव्स बहुत आकर्षक दिखेंगें। आपको परफेक्ट हेयर स्टाइल के लिए सैलून जाना पड़ता होगा लेकिन ये बहुत महंगा पड़ता है।
सैलून जाकर ये लुक पाने में समय भी बहुत लगता है और खर्चा भी बहुत होता है। घर पर ही थोड़े धैर्य और प्रैक्टिस के साथ आप ये स्टाइल बनाना सीख सकती हैं।
अगर आप पहली बार ये स्टाइल बना रही हैं तो हो सकता है कि आपको बहुत अच्छा परिणाम ना मिले। हालांकि, आपको ये बात जरूर समझनी चाहिए कि किसी भी चीज़ में परफेक्ट होने के लिए प्रैक्टिस की ज़रूरत होती है। शुरुआत में आपको इसमें समय भी ज़्यादा चाहिए होगा।
तो अगर आप किसी खास मौके के लिए लूज़ वेव हेयरस्टाइल बनाने की सोच रही हैं तो बेहतर होगा कि आप उस इवेंट से कुछ हफ्ते पहले ही इसे बनाने की प्रैक्टिस शुरु कर दें। इससे उस इवेंट वाले दिन आप लूज़ वेव्स बनाने में परफेक्ट हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
