Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
ये हेयर कंडीशनर रूखे बालों बनाएगा सिल्की

महिलाएं हमेशा से ही अपने बालों को लेकर काफी फिक्रमंद रहती हैं। ऐसे में वह अपने बालों के लिये शैंपू और कंडीशनर बड़ा ही सोंच समझ कर खरीदती हैं। बालों को साफ करने के लिये जितना जरुरी शैंपू होता है उतना ही बालों को नरम और शाइनी बनाने के लिये कंडीशनर भी जरुरी होता है।
लेकिन अगर आपको कोई ऐसा कंडीशनर मिल जाए जो बालों को न सिर्फ मुलायम ही बनाए बल्कि उनमें से रूसी और दो मुंहे भी भगा दे तो आप क्या कहेंगी। जी हां, हर किसी को नेचुरल कंडीशनर लगाना पसंद होता है। अगर आप भी बालों को बाजारू चीजों से नहीं बल्कि नेचुरल चीजों से पैंपर्र करना चाहती हैं तो उनके लिये बनाएं नारियल से बना हेयर कंडीशनर।

नारियल में ढेर सारा विटामिन ई होता है जिससे यह एक उत्कृष्ट कंडीशनिंग के गुणों से भरा होता है। इस प्रकार, यह आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक चमक लाता है। यह रूखे और डैमेज बालों को रिपेयर करता है। यह रूसी, दो मुंहे बालों और खुजली को सिर से मिटाता भी है।
केला:
केले में vitamins A, B, C और E होता है। यही नहं इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है जो कि बालों की जड़ों को मजबूत कर के हेयर लॉस और दो मुंहे बालेां को ठीक करता है।

शहद:
शहद में एक प्राकृतिक नमी होती है जो कि बालों को रूखा होने से बचाती है। यह बालों को मुलायम रखने में काफी मदद करती है।

कोकोनट मिल्क:
कोकोनट मिल्क में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि बालों को घना बनाने में और हेल्दी रखने में काफी ज्यादा मदद करता है।
कंडीशनर बनाने के लिये सामग्री-
- 1 पका केला
- ½ कप नारियल दूध
- 2 टीस्पून शहद
कंडीशनर बनाने का तरीका-
- एक कटोरे में बताई हुई मात्रा में केला, नारियल का दूध और शहद मिक्स कर लें।
- फिर इन सभी चीजों को ब्लेंडर में डालें।
- इसे तब तक चलाएं जब तक कि यह पूरी तरह से पेस्ट ना बन जाए।
- आपका नेचुरल कंडीशनर यूज़ करने के लिये रेडी है।
कंडीशनर को कैसे लगाएं
बालों को पहले शैंपू से धो लें। उसके बाद बालों में यह नेचुरल कंडीशनर लगाएं। इस कंडीशनर को हाथों से पूरे बालों में लगाएं और 15 मिनट के लिये रूकें। उसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
