Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
सर्दियों में रात भर रखें ये हेयर मास्क, बालों की सारी प्रॉब्लम हो जाएगी दूर
सर्दियों का मौसम किसे पसंद नहीं? हम में से ज़्यादातर लोग इस मौसम का पूरे साल इंतज़ार करते हैं। लेकिन वहीं जब बालों के देखभाल की आती है तो ठंड में उन्हें मैनेज करना उतना ही मुश्किल हो जाता है।
इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाएं बालों को फ्रिज़ी और ड्राई बना देती हैं। इससे बचने के लिए रोज़ाना बाल धोना बिल्कुल भी अच्छा ऑप्शन नहीं है और हेयर वॉश ना करने से भी वो चिपचिपे और बेकार नज़र आएंगे।

मगर ऐसे कुछ हेयर मास्क हैं जिन्हें आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं और अपने बालों की खूबसूरती को सर्दियों में भी बरकरार रख सकते हैं। रात भर लगाए रखे जा सकने वाले ये हेयर मास्क आपके बालों को स्मूद और सॉफ्ट बना देंगे। आपको अपने बालों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मार्किट जाकर महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीदने की ज़रूरत नहीं है, आप हेयर मास्क घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
कोकोनट ऑयल और शहद का हेयर मास्क

बालों से जुड़ें ढेरों उत्पादों में नारियल के तेल का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। ये स्कैल्प को भीतर तक पोषण देता है और हेयर फॉलिकल्स को मज़बूती प्रदान करता है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण डैंड्रफ से निपटने के अलावा स्कैल्प से जुड़े इन्फेक्शन से भी लड़ता है। शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स गुण बालों और स्कैल्प को हाईड्रेटेड और नमीयुक्त रखते हैं।
किन चीज़ों की है ज़रूरत
½ कप नारियल का तेल
¼ कप शहद
कैसे तैयार करें
एक साफ़ बाउल लें। उसमें नारियल का तेल और कच्चा शहद डालें। अगर नारियल का तेल जमा हुआ है तो उसे पिघला लें। दोनों सामग्री को अच्छे से मिलाएं। आप अपने बालों की लंबाई के अनुसार इन दोनों सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं। एक ब्रश की मदद से इसे अपने बालों में लगाना शुरू करें। अपने पूरे बालों में ये मास्क अच्छे से लगाएं। अब बालों को समेट कर जुड़ा बना लें और उसे शॉवर कैप या फिर किसी मुलायम कपड़े से ढक लें। अब इस मास्क को रात भर लगा रहने दें। अगले दिन सल्फेट फ्री शैम्पू से सिर धो लें।
कोकोनट ऑयल और ग्रीक योगर्ट

बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल सबसे बेस्ट है। साथ ही ये ग्रीक योगर्ट में मौजूद एन्ज़ाइम्स के साथ मिलकर बालों को पोषण और नमी देता है। प्रोटीन और फैट्स से भरपूर ये मिश्रण बालों को डैमेज होने से बचाता है। ग्रीक योगर्ट के साथ मिलकर ये आपके स्कैल्प के पीएच लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है।
किन चीज़ों की है ज़रूरत
½ कप ग्रीक योगर्ट
2 चम्मच कोकोनट ऑयल
कैसे तैयार करें
आपको बस इतना करना है कि ग्रीक योगर्ट और नारियल के तेल को एक बाउल में लेकर मिक्स कर लें। इसे तब तक मिलाते रहें जब तक ये एक सॉफ्ट पेस्ट ना बन जाए। अब अपने बालों को थोड़े थोड़े भागों में बांट लें। इस हेयर मास्क को एक एक करके सारे सेक्शन में लगाएं। अब बालों को कवर कर लें और रात भर के लिए छोड़ दें। अब अगले दिन आप अपने बालों को अपने पसंदीदा शैम्पू का इस्तेमाल करके धो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
