Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
गर्मियों में कितनी बार करना चाहिए Hair Wash?

बहुत ज्यादा गर्मी, धूल, धूप और प्रदूषण के कारण हमारे बाल बहुत गंदे हो जाता हैं, गर्मियों में तल्ख धूप और जिम में घंटों गुजारने के बाद बालों में पसीना और चिपचिपाहट सी होने लगती है, जिसकी वजह से बालों में पसीने का स्तर एकदम से बढ़ जाता है और ऐसे में आप बदबूदार और चिपचिपे बालों से निजात पाने के लिए हम उन्हें रोजाना धोना शुरु कर देते हैं, लेकिन बालों को रोजाना धोना हमारे बालों के लिए हानिकारक हो सकता है।
अक्सर गर्मियों में बहुत सी लड़कियां इस समस्या से गुजरती है और हर कोई ये जानना चाहती है कि रोजाना हेयरवॉश करना चाहिए या नहीं? अगर नहीं तो जानिए कब कब हेयरवॉश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में बालों को हर रोज धोना सही है या गलत के बारे में बताएगें।

रोजाना शैंपू करना सही है?
हेयर एक्सपर्ट का कहना हैं कि हर रोज बाल धोने से हमारे बाल कमजोर हो जाते हैं क्योंकि हमारे बाल एक प्रकार वूल फाइबर की तरह होते हैं। अगर हम इन्हें रोज धोएगें तो यह बालों में रूखापन आ जाता हैं जिसकी वजह से हमारे बाल ज्यादा टूटने और झड़ने शुरू हो जाते हैं। इसलिए बालों को हर रोज धोना नहीं चाहिए। कम से कम हफ्तें में तीन बार बालों को शैम्पू करें।

डैंड्रफ और ईची स्केल्प
डेंड्रफ और ईची स्केल्प की वजह से गर्मियों में चिपचिपाहट और दूसरी समस्याएं होने लगती है। जिस वजह से महिलाएं रोजाना हेयरवॉश करने लग जाती है। डेंड्रफ की वजह से मुंहासें, पिंगमेंटेशन और कई तरह की समस्याएं भी हो सकती है। अगर आप बहुत ही ज्यादा ड्रेंडफ की समस्या से गुजर रही है तो आपको हैवी ऑयल से दूर रहना चाहिए। आपको हल्के तेल लगाने चाहिए जैसे कि ऑलिव ऑयल। हफ्ते में दो से तीन बार ऑलिव ऑयल से मसाज करें फिर 15 मिनट के बाद हॉट टॉवल ट्रीटमेंट लें। उसके बाद बाल धो लें। इसके अलावा आप चाहे तो अदरक के रस को भी बालों की जड़ों में लगाकर छोड़ दें। इससे डेंड्रफ से मुक्ति मिलेगी। और एक दिन छोड़कर एक दिन एंटी ड्रेंडफ शैम्पू से हेयर वॉश करें।

ये लोग नहीं करे रोजाना हेयरवॉश
स्किन केयर एक्सपर्ट का कहना हैं कि जब हम अपने बालों में तेल लगा कर अच्छे से मसाज नहीं करते हैं तो वह तेल हमारी स्कैल्प में अच्छे से नहीं जाता जिसकी वजह से हमारे बाल रूखे हो जाते हैं और दूसरा कारण जब हम जरूरत से ज्यादा शैंपू का उपयोग करते हैं। ऐसे में जिनके बाल छोटे, पतले और सीधे हो उन्हें ऐसे बालों को हर रोज धोना नहीं चाहिए।

शैंपू की जरूरत
हमारे बालों को शैंपू करने की जरूरत तभी पड़ती है जब स्कैल्प से ज्यादा मात्रा में तेल निकलता हो पर फिर भी अगर आप रोज बालों को धोना चाहते हैं तो माइल्ड शैंपू ही इस्तेमाल करें क्योंकि माइल्ड शैंपू में दूसरें शैंपू के मुकाबलें कम केमिकल्स होते है।

पाउडर का इस्तेमाल
जिन लोगो की स्कैल्प से काफी मात्रा में तेल निकलता है वह बालों में शैंपू लगाने की जगह कभी-कभी टेलकम पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेयर स्पा करें
बालों को हेल्दी रखने के लिए नेचुरल चीजों के साथ हेयर स्पा लें। ये न सिर्फ बालों से ड्रेंडफ और ऑयल जैसी समस्याओं को दूर करेंगे बल्कि ये बालों चमकदार और हेल्दी भी बनाए रखेंगे। आप घर पर मेथी और नीम का हेयरमास्क लगा सकती है। बालों में ऐलोवेरा लगाएं। ये बालों का सीधा करने में मदद करते है। अगर आपके बाल कलर्ड है तो एवोकेडो का हेयर मास्क लगाए ये एंटीऑक्सीडेंट से भरे हुए होते है और बालों को नमी देते है।



Click it and Unblock the Notifications
