Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मानसून में ऐसे केयर करें अपने frizzy और घुंघराले बालों की
बारिश के दिनों में हेयर और स्किन इश्यूज होना बहुत ही नॉर्मल है। इस मौसम में बाल झड़ने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं। मानसून में बालों की एक्सट्रा केयर करनी पड़ती है खासकर घुंघराले बालो की बहुत ही ज्यादा।
जिन महिलाओं के घुंघराले बाल होते है उन्हें इस मौसम में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि मानसून के मौसम में बालों में हर दम नमी बनी रहती है जिस वजह से घुंघराले बालों में छल्ले बन जाते हैं और बाल उलझ जाते हैं। ऐसे में बालों को सुलझाना बहुत मुश्किल हो जाता है और कोई भी हेयरस्टाइल सही तरीके से नहीं बन पाता।


इसके लिए इस मौसम में बालों की खास देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके बाल भी फिजी और कर्ली है तो आइए जानते है कि मानसून में किस तरह से आप अपने कर्ली हेयर की केयर कर सकती है।
तेल लगाएं
घुंघराले बालों वाली महिलाओं को हफ्ते में 2 बार तेल से मसाज करें और शैम्पू करें जिससे बाल मुलायम रहेंगे। बालों को नमी लाने के लिए रात में नारियल का तेल लगाएं। ये बालों को भरपूर नमी और चमक प्रदान करता है। यह सुनिश्चित करें कि आप जिन
सीरम या कंडीशनर
इस मौसम में बालों में हर समय एंटी-ऑक्सीडैंट क्रीम, सीरम या कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बालों में उलझन नहीं पड़ेगी और झड़ने भी बंद हो जाएंगे। इसके अलावा आप जो भी उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं वो आपके बालों की नमी और कंडीशनिंग के लिए सही है।
हेयर मास्क
बारिश के दिनों में घुंघराले बालों पर हेयर मास्क का जरूर इस्तेमाल करें। इससे बालों को जरूरी पोषण मिलेगा और बाल मजबूत बनेंगे। मानसून में घुंघराले बालों को कंघी करना भी बहुत मुश्किल होता है। कोई भी हेयर मास्क इस्तेमाल करने से पहले हेयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
गीले बालों के साथ बाहर न जाएं
बारिश के मौसम में घुंघराले बालों की देखभाल कैसे की जाए यदि आप इसके बारे सोच रहे हैं तो आपको सबसे अपने बालों को गिले होने से बचाना होगा। गिले बालों के साथ आप बाहर न जाएं। अगर बाहर जाना जरूरी है तो अपने बालों को सुखा लें। एक बात का और ध्यान दीजिए कि गीले बालों को कभी बांधें ना। वैसे जिनके घुंघराले बाल नहीं है उन्हें भी यह सावधानी बरतनी चाहिए।
हेयर कलर न लगाएं
बरसात के मौसम में घुंघराले बालों में किसी भी तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। यहां तक की हेयर स्टाइल प्रोडक्ट से भी खुद को दूर रखें। ज्यादातर महिलाएं हर 2 महीने में हेयर स्पा या हेयर कलर करवाती हैं लेकिन इस मौसम में बालों में किसी भी तरह के कैमिकल्स का इस्तेमाल न करें।



Click it and Unblock the Notifications
