Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
घर बैठे गंजी खोपड़ी पर बाल उगाने के लिये करें ये आयुर्वेद उपचार
हमारा यकीन मानिये कि अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो आपको महंगे हेयर प्रोडक्ट लगाने की जरुरत नहीं है क्योकि आपके घर पर ही ऐसी चीज़ें मौजूद हैं जो आयुर्वेद के अनुसार आपका गंजापन तुरंत ही दूर कर सकता है। आज कल महिलाओं के बीच में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट काफी लोकप्रिय बन रहे हैं तो ऐसे में हमने सोंचा कि क्यों ना आपको उन आयुर्वेदिक चीजों के बारे में बताएं, जिससे बालों की खूबसूरती बढेगी और गंजे लोंगो की खोपड़ी पर बाल उगाने के काम आएगा। तो आप भी आजमाए ये आयुर्वेदिक उपचार...

1. भृंगराज
यह बालों का झड़ना रोकने और बालों को घना बनाने में भी यह बेहद उपयोगी होता है। इसके इसी गुण के कारण हर हेयरकेयर उत्पाद में जरुर इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल का प्रभाव आपको काफी जल्दी देखने को मिल सकता है।
सामग्री-
5-6 सूखा भृंगराज पाव
लगाने का तरीका
इन पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को सिर पर लगा कर 20 मिनट तक रखें। फिर आप इसे शैंपू से धो लें। इसके पेस्ट में तुलसी या आमला भी मिक्स किया जा सकता है।
कितनी बार लगाएं: हफ्ते में तीन बार

2. आंवला
आंवला रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है, रूसी (डैंड्रफ) को दूर करता है तथा सिर की त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है जिससे सिर की त्वचा से प्राकृतिक तेलों का उत्पादन होता है।
सामग्री
- 4 या 5 आंवले
- ½ कप नारियल का तेल
- मुठ्ठीभर नीम की पत्तियां
- 2 कप पानी
- मुठ्ठीभर रीठा
- 2 कप पानी
- 6 चम्मच सूखा शिकाकाई पावडर
- 2 कप पानी
- ½ कप मेथी दाने
- 1 कप नारियल का तेल
लगाने का तरीका-
आंवले को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें तथा इसे उबलते हुए नारियल के तेल में डालें। इस घोल को छानें तथा इसे एक एयर टाईट डिब्बे में रखें। नहाने से पहले इस मिश्रण से सिर की त्वचा की मालिश करें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में सिर को शैंपू से धो डालें।
कितनी बार लगाएं: इसे हफ्ते में तीन बार लगाएं।

3. नीम
नीम का रेगुलर यूज़ आपके सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढाएगा और बालों की जड़ों को मजबूत करेगा। यह रूसी से भी छुटकारा दिलाता है।
सामग्री-
बनाने की विधि-
नीम की पत्तियों को 15 मिनट के लिये पानी में उबाल लें और फिर ठंडा करने के लिये रख दें। जब पानी ठंडा हो जाए तब इसे छान लें। बालों को शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को दुबारा गीला कर लें। इसके बाद बालों को किसी भी तरह से ना धोएं।
कितनी बार प्रयोग करें: हफ्ते में तीन बार
आप चाहें तो नीम के पावडर का पेस्ट बना लें और बालों को शैंपू करने से 30 मिनट पहले लगाएं।

4. रीठा
रीठा को पुराने जमाने से ही बालों की ग्रोथ बढाने के लिये प्रयोग करते हुए लाया जा रहा है। आप चाहें तो इससे रोजाना ही अपने बालों को धो सकती हैं।
सामग्री-
बनाने का तरीका
रात में 2 कप गरम पानी में रीठा को भिगो कर रख दें। सुबह इसी पानी को रीठा सहित 15 मिनट के लिये उबाल लें और फिर ठंडा करने के लिये रख दें। पानी को छान लें और अपने बालों को गीला कर के आधा रीठा का जल लें और उससे अपने सिर को 5 मिनट के लिये मसाज करें। उसके बाद दुबारा फिर इससे अपने बालों को अच्छी तरह से धोएं।
कितनी बार लगाएं: इसे आप हर दूसरे दिन प्रयोग कर सकती हैं।

5. शिकाकाई
शिकाकाई बालों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों को पोषण देने के साथ उनका विकास भी करते हैं। आप चाहें तो अपने नारियल तेल में शिकाकाई भी मिक्स कर सकती हैं।आमला, रीठा और शिकाकाई से बनाएं शैंपू
सामग्री-
बनाने का तरीका-
एक जग में इन दोनों को भिगो कर रख दें, जिससे यह बाद में शैंपू की तरह यूज़ हो सके। बाद में पानी से सिर को गीला कर के शिकाकाई शैंपू से सिर को धुलें। ऐसा पांच मिनट तक करें।
कितनी बार लगाएं: हर दूसरे दिन

6. अश्वगंधा
अश्वगंधा सीधा बालों की जड़ों पर काम करता है और उन्हें मजबूत बनाता है। अश्वगंधा में कुछ जड़ी-बूटियां मिलकार उसमें नारियल तेल डालकर लगा सकते हैं। इससे बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है। अश्वगंधा बालों की जड़ों को मजबूत कर बालों में मेलानिन की मात्रा को बढ़ाने मे मदद करता है। इससे बालों की पकड़ मजबूत होती है।
सामग्री-
3 चम्मच अश्वगंधा पावर
3 टीस्पून सूखा आमला पावडर
6 टीस्पून पानी
बनाने की विधि -
सारी सामग्रियों को मिक्स कर लें और गाढा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं आअैर 30 मिनट तक छोड़ दें। बाद में शैंपू से बाल धो लें।
कितनी बार यूज़ करें: हफ्ते में तीन बार प्रयोग करें

7. मेथीदाने का पेस्ट
मेथीदाने में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन सी तथा आयरन (लौह तत्व) पाया जाता है जो बालों की वृद्धि में सहायक होता है।
सामग्री
लगाने का तरीका
मेथी के दानों को नारियल के तेल में तलें तथा पीसकर इसका पेस्ट बनायें। इसे कुछ मिनिट तक सिर की त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद सिर को शैंपू से धो डालें।
कितनी बार लगाएं: इसे हफ्ते में दो बार लगाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
