Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानें घर पर हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम तैयार करने की पूरी विधि
क्या आपके बाल कर्ली हैं या फिर आपके बाल दूसरों की तरह मैनेजेबल नहीं है? आप फिर इस बात को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं कि इस तरह के बालों को संभालना कितना ज़्यादा मुश्किल होता है। ऐसा भी वक़्त आता है जब दूसरों के बालों को देखकर सोचते हैं कि इतने सॉफ्ट, सिल्की और स्ट्रेट बाल होना कितना सुखद होता होगा।
कई महिलाएं स्पा और सैलून जाती हैं और वहां रिबॉन्डिंग, स्ट्रेटनिंग जैसे केमिकल ट्रीटमेंट की मदद से सॉफ्ट और स्ट्रेट बालों की अपनी इच्छा को पूरा करती हैं। लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि इन ट्रीटमेंट में ऐसे केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो त्वचा और बालों के लिए हानिकारक होता है। तो अब ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? क्या इन ट्रीटमेंट का कोई विकल्प है जिससे स्ट्रेट बालों की चाहत पूरी भी हो जाये और बालों को कोई नुकसान भी ना हो? और इसका जवाब है हां।

आप घर में खुद से अपने बालों के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम बना सकती हैं जिसमें आपको घर पर ही मिल जाने वाली सामग्री का इस्तेमाल करना है। इस लेख को पढ़ें और जानें स्मूद, सिल्की और स्ट्रेट हेयर के लिए घर पर कैसे क्रीम तैयार करें।
विधि 1:
सामग्री
- 1 कप कोकोनट मिल्क
- 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 3 चम्मच कॉर्न स्टार्च
कैसे करें तैयार
- एक पैन लें और हल्की आंच में कोकोनट मिल्क गर्म करें।
- इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर चलाते रहें।
- अब इसमें नींबू का रस डालें और चलाएं।
- गर्म हो रहे इस मिश्रण में कॉर्न स्टार्च डालें और सभी को अच्छे से मिक्स करें।
- इसे हल्के हाथों से चलाते रहें।
- जब ये गाढ़ा पेस्ट बन जाये तब आंच बंद कर दें और मिश्रण को पैन में ही ठंडा होने दें।
- आपकी हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कैसे करें इस्तेमाल
- सौम्य शैम्पू और फिर कंडीशनर से अपने बालों को अच्छे से धो लें।
- हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। तौलिये से बालों को पोंछ कर हवा में उन्हें अपने आप सूखने दें।
- बाल जब हल्के गीले रहें तभी इस पेस्ट को बालों की लम्बाई में लगाएं। इसे बालों के जड़ से लेकर सिरों की तरफ लेकर जाएं।
- जब पूरे बालों में ये पेस्ट लग जाए तब अपने सिर को शावर कैप की मदद से कवर कर लें और दो घंटे के लिए छोड़ दें।
- दो घंटे के बाद अपने बालों को शैम्पू करें और कंडीशनिंग करें।
- स्मूद, शाइनी और स्ट्रेट बाल पाने के लिए दो महीनों तक हफ्ते में दो बार इसे दोहराएं।

विधि 2:
सामग्री
- 1 कप कोकोनट मिल्क
- 2 चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल
- 2 चम्मच जेलाटीन पाउडर
- 2 चम्मच आर्गेनिक शहद
- 2 चम्मच कॉर्न फ्लॉर
- 2 चम्मच नींबू का रस
कैसे करें तैयार
- एक पैन में थोड़ा सा कोकोनट मिल्क और एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल गर्म करें।
- आंच हल्का रखें और दोनों चीज़ों को धीरे धीरे चलाते रहें।
- अब इसमें जेलाटीन पाउडर डालें और हिलाएं। अंत में इसमें थोड़ा कॉर्न फ्लॉर डालें और मिश्रण को हल्के हाथों से मिलाएं। ताकि सभी चीज़ें अच्छे से मिक्स हो जाएं।
- हल्का गाढ़ा पेस्ट बन जाने पर आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- जब पेस्ट ठंडा हो जाए तब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और ऑर्गेनिक शहद डाल कर मिलाएं।
- अब ये पेस्ट इस्तेमाल के लिए तैयार है।
कैसे करें इस्तेमाल
- अपने बालों को दाएं और बाएं दो हिस्सों में बांटें। इस पेस्ट को लगाने से पहले अपने बालों को सुलझाना ना भूलें।
- अब बाएं हिस्से के बालों को और छोटे छोटे हिस्से में बांट लें।
- अब ब्रश की मदद से हर एक हिस्से में पेस्ट लगाएं।
- जब बाएं हिस्से में पूरी तरह से पेस्ट लग जाए तब वही प्रक्रिया दायीं तरफ भी शुरू करें।
- जब पूरे बालों में ये पेस्ट लग जाए तब अपने सिर को शावर कैप की मदद से ढक लें और एक घंटे के लिए छोड़ दें।
- तीस मिनट के बाद, अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।
- इसके बाद आप बालों को शैम्पू ना करें बल्कि सीधे कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- आप जिस कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं उसे लगाएं और पांच मिनट के लिए उसे बालों में लगा रहने दें। अब सिर को ठंडे पानी से धो लें।
- ड्रायर के बजाय अपने बालों को नार्मल हवा में सूखने दें।
- बेहतर नतीजे पाने के लिए हफ्ते में दो बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
