Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बालों को ऐसे दे स्टीम, स्ट्रेस दूर होने के साथ बालों में आ जाएंगी नई जान
बालों को रिलेक्स करने के साथ ही चमकदार बाल पाने के लिए जरुरी है कि बालों की स्टीमिंग करना। बालों की स्टीमिंग करने से बेजान बालों में भी नई जान आ जाती हैं। जरुरी नहीं है कि आप पार्लर में जाकर ही बालों की स्टीम ले सकते हैं। घर पर भी आप अच्छे से स्टीम ले सकती हैं। लेकिन कई बार लोग स्टीम लेते समय कई तरह की गलतियां कर लेते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है कि स्टीम लेते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

सिर की मसाज या मालिश
पहले स्टेप में हम हेड मसाज करते हैं। इसमें बालों की जड़ों में उन्हें पोषण देने वाला कोई तेल लगाकर मसाज किया जाता है। मसाज करने से बालों को पोषण मिलता है इसलिए वो मजबूत बनते हैं और इससे हमारा ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। बालों की जड़ों में तेल लगाकर हल्के हाथों से बालों की मसाज कीजिए 15 मिनट तक मसाज करने के बाद बालों में तेल छोड़ दें।

बालों की स्टीमिंग
बालों की स्टीमिंग हेयर स्पा का दूसरा स्टेप है। इसमें बालों को स्टीम दी जाती है। घर पर स्टीमिंग करने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा गर्म पानी लें और उसमें कोई मोटा कपड़ा या टॉवेल भिगाकर नचोड़ लें। अब इस टॉवेल से बालों को लपेट लें। ऐसे ही कम से कम तीन बार दोहराएं। स्टीमिंग से बालों की जड़ों के पोर खुलते हैं और बालों को दिया गया पोषण उन्हें आसानी से मिल जाता है।

शैम्पू और कंडीशन
स्टीम लेने के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से बालों को अच्छी तरह से धो दें। बालों को धुलने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल न करें। इससे जड़ों को नुकसान पहुंचता है। शैम्पू करने के बाद बालों की कंडीशनिंग की जाती है। इसके लिए बालों में हेयर मास्क लगाते हैं या अच्छी क्वालिटी का कंडीशनर लगाकर सिर की थोड़ी सी मसाज करें और फिर पानी से धुल लें।

हेयर स्पा करते हुए क्या करें
हफ्ते में एक बार ले स्टीम
हफ्ते में एक बार ही बालों में स्टीम लें। स्टीम लेने से बालों में एक्स्ट्रा हाइड्रेशन रहता हैं, स्टीम से बालों में नमी बनी रहती है।

वॉश क्लॉथ को पास में रखें
स्टीमिंग के दौरान अधिक गर्मी उत्पन्न होती है जो चेहरे पर नमी बनकर टपकने लगती है। आपके चेहरे और कंधों पर पानी बूंद बनकर गिरने लगती हैं। इसलिए अपने पास एक वॉश क्लॉथ जरुर रखें। जिससे आप अपने चेहरे पर हल्की से गर्मी लगने पर बार-बार पूछ सकते हो।

20 से 30 मिनट ही है काफी
बालों में स्टीम के लिए 20 से 30 मिनट काफी होते हैं। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आपके सारे बाल स्ट्रीमर के अंदर स्टीम ले चुके हैं। अपने क्यूटिक्लस को समय दे कि वो कंडीशनर को अच्छे से अवशोषित कर सकें।

न करें ये गलतियां
प्लास्टिक कैप न लगाएं
बालों को स्टीम लेते समय सिर पर न पहनें प्लास्टिक कैप, ऐसा करने से गलत हो सकता हैं। आपको अपने बालों पर को खुला जोड़ना चाहिए ताकि स्टीम के जरिए आपके बाल आसानी से नमी वाली हीट को अवशोषित कर सकें। सीधे स्टीम लेने से बाल जड़ों तक कंडीशनर होते हैं

सही पॉजिशन में बैठे
स्टीम लेते वक्त सही पॉजिशन पर बैठे, क्योंकि इसकी वजह से आपके बालों को सही तरीके से स्टीम नहीं मिल पाती हैं।

ज्यादा स्टीम न लें
कुछ लोगों को ये भ्रम होता है कि ज्यादा स्टीम लेने से बाल सही रहते हैं। लेकिन बार-बार स्टीम लेने से बाल खराब हो सकते हैं। हफ्ते में एक बार स्टीम लेना बहुत होता है।



Click it and Unblock the Notifications
