Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
फेस्टिव सीजन में सिल्की और शाइनी बालों के लिए लगाएं वैसलीन, 5 रुपए में करें हेयर स्पा
फेस्टिव सीजन में त्वचा के साथ साथ बालों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। बालों की देखभाल के लिए महिलाएं पार्लर जाकर हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन फेस्टिव सीजन में बहुत काम होता है जिसकी वजह से महिलाएं पार्लर नहीं जा पाती हैं।

अगर आपके पास भी पार्लर जाने का टाइम नहीं है तो आप घर पर भी बालों की देखभाल कर सकते है। बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए आप वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते है। वैसलीन का इस्तेमाल कर आप अपने बालों में नई जान डाल सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों वैसलीन लगाने का सही तरीका और बालों में वैसलीन लगाने के फायदे।

बालों में वैसलीन लगाने का सही तरीका
सबसे पहले बालों में कंघी करके बालों को सुझला लें। इसके बाद बाद बालों को अलग अलग सेक्शन में बांट में लें आप बालों में पानी का स्प्रे करें। बालों को 80 प्रतिशत गीला करें। इसके बाद बालों मे वैसलीन लगाएं। वैसलीन को बालों में नीचे की तरफ लगाएं। वैसलीन को केवल बालों की लेंथ पर लगाना है। वैसलीन को सर और बालों की जड़ों पर नहीं लगाना चाहिए। वैसलीन लगाने के बाद इसे 40 से 50 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद हर्बल शैंपू से हेयर वॉश कर लें। इससे आपको हेयर स्पा जैसा लुक मिलेगा।

वैसलीन और नारियल तेल हेयर पैक
एक चम्मच वैसलीन और आधा चम्मच नारियल तेल लें। सबसे पहले नारियल तेल को गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल में वैसलीन महिलाएं। नारियल तेल और वैसलीन को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में लगाएं। रात भर इसे बालों लगा रहने दें। अगले दिन सुबह अपने बाल धो लें।

वैसलीन और विटामिन ई हेयर पैक
एक चम्मच वैसलीन और 2 विटामिन ई कैप्सूल लें। एक कटोरी में वैसलीन और विटामिन ई को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में लगाएं। रातभर बालों में इस हेयर पैक को लगा रहने दें। अगले दिन सुबह हेयर वॉश कर लें।

वैसलीन लगाने के फायदे
वैसलीन हेयर स्पा करने से रुखे और बेजान बाल ठीक हो जाते हैं। अगर आप बेजान और रुखे बालों से परेशान है तो आप बालों में वैसलीन का इस्तेमाल करें। वैसलीन लगाने के आप बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे।
दो मुहें बालों के लिए वैसलीन बहुत ही अच्छा होता है। बालों में वैसलीन लगाने से दो मुंहे बाल कम हो जाते है। वैसलीन में मॉइस्चराइजर होता है जो कि बालों को नमी देता है जिससे बाल रुखे नहीं होते है साथ ही दो मुंहे बालों की समस्या भी कम हो जाती है।

बालों में वैसलीन लगाने के नुकसान
बालों में वैसलीन लगाने के फायदे के साथ साथ नुकसान भी है। बालों में वैसलीन लगाने से एलर्जी भी हो सकती है।
कई बार वैसलीन बालों को चिपचिपा बना देती है। बालों से वैसलीन हटाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
हां वैसलीन को बालों में रातभर के लिए लगा सकते है।
हां, वैसलीन को बालों में सीधा लगा सकते है। वैसलीन को हथेलियों पर लगाएं इसके बाद सीधे इसे बालों पर लगाएं।
वैसलीन काफी चिपचिपी होती है, इसलिए वैसलीन को बालों से हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप गर्म पानी में तौलिए भिगाोकर बालों में लपेट सकते है। इससे बालों में लगी वैसलीन पिघल जाएगी और बालों से वैसलीन हट जाएगी।
पेट्रेलियम जेली जिसे आम भाषा में वैसलीन कहा जाता है। वैसलीन बालों को नमी देने का काम करता है। वैसलीन लगाने से बाल शाइनी और सॉफ्ट हो जाते है। वैसलीन बालों के लिए अच्छी है।



Click it and Unblock the Notifications
