Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सर्दियों में बालों को उलझने से बचाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
घने और सुलझे बाल हर महिला को पसंद होते हैं। महिलाएं घने और बाउंसी बालों के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से बाल डाई और रफ हो जाते हैं। रफ और ड्राई बाल बहुत जल्दी उलझ जाते हैं। उलझे बाल ना केवल आपका लुक खराब करते हैं बल्कि टूटते भी बहुत ज्यादा है। बालों को सुलझाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। माना जाता है कि बालों को सुलझाने के लिए दिन में कम से कम दो बार कंघी करनी चाहिए। क्या आप जानते हैं बालों को बिना कंघे किए सुलझा सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों को सुलझाने के हैक्स।

बड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल
बाल सुलझाने के लिए बड़े दांत वाली कंघी काफी अच्छी मानी जाती है। बालों को सुलझाने के लिए बड़ी दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें। बड़ी दांत वाली कंघी से उलझे बाल आसानी से सुलझ जाते है।

कंडीशनर का करें इस्तेमाल
बालों को सुलझाने के लिए हेयर वॉश के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और सॉफ्ट रहते हैं जिससे बाल सुलझे रहते हैं। सर्दियों में गर्म पानी से हेयर वॉश करने से बालों के क्यूटिकल्स खुल जाते हैं जिससे बालों में गांठ पड़ जाती है और बाल उलझने लगते हैं। उलझे बालों को सुलझाने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए।

स्कार्फ का करें इस्तेमाल
बालों की देखभाल के लिए बालों को कवर करना बहुत जरुरी होता है। खासकर सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा की वजह से बालों का मॉइश्चाइज कम हो जाता है जिससे बाल उलझे रहते हैं। बालों की देखभाल के लिए बालों को कवर करना जरुरी है। बालों को कवर करने के लिए आप स्कार्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों की चोटी बनाएं
सोने से पहले रात को चोटी जरुरी बनाएं। चोटी बनाकर सोने से बाल उलझने से बच जाते हैं। रात को चोटी बनाकर सोने से करवट लेने में भी कोई दिक्कत नहीं होती है। सुलझे बाल कम टूटते है जिससे बाल घने बने रहते हैं। बालों को सुलझाने के लिए चोटी बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
