Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
हेयरफॉल से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये सीड्स, बालों की बढ़ेगी ग्रोथ
जब हमारे बाल स्वस्थ, घने और चमकदार होते हैं तो हम आत्मविश्वासी महसूस करते हैं। जबकि बालों का पतला होना, डेंड्रफ और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं हमें निराश महसूस करा सकती है। हालांकि बालों से जुड़ी समस्याएं इतनी भी गंभीर नहीं, जिनसे निपटना नामुमकिन हो, बल्कि हेल्दी बाल पाने के कई तरीके हैं। जिसके सबसे प्रभावी तरीकों में से एक बीज, जो ड्राई और बेज़ान बालों में नई जान ड़ाल सकते है। यहां हम आपको बालों के लिए फायदेमंद बीजों के नाम बताने के साथ ही उनके उपयोग के बारे में बताने वाले है।

1. तिल
अच्छी हेयर ग्रोथ के लिए सही पोषण की आवश्यकता होती है। और तिल में वो सारी खूबियां है, जो बालों को उचित पोषण दे सकें। काले और सफेद तिल खनिज, विटामिन और फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो बालों को चमक और मजबूती देते हैं। ऐसे में आप चाहे तो रोजमर्रा की सब्जियों जैसे फ्रेंच बीन्स, स्टर फ्राई और सलाद आदि में भी इसे शामिल कर सकते हैं। बल्कि जिनको मीठा खाना पसंद है वो इसके लडडू बनाकर भी खा सकता है। देखा जाए तो, एक दिन में एक बड़ा चम्मच आपके लिए पर्याप्त है।

2. कलौंजी के बीज
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि कलौंजी के बीज आपके बालों के फोलिकल्स यानि रोम को पोषण दे सकते हैं, ये बालों के बेहतर विकास में भी मददगार है, और ये हेयर फॉल को रोकता है। इसके अलावा इसके एंटी-फंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण स्कैल्प के इंफेक्शन को भी रोक सकते है।

3. सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज बहुत पौष्टिक होते हैं और बालों को एनवायरमेंटल डेमेज से बचाते हुए फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इनमें जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। आप इसे किसी के साथ मिक्स करके या सिर्फ स्नैक के रूप में भी ले सकते हैं या अपने नाश्ते में ओट्स, दही, सूप, स्मूदी, सब्जी और सलाद के साथ इसे मिला सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें सूरजमुखी के बीज एक दिन में केवल 30 ग्राम तक ही खाने चाहिए।

4. मेथी दाना
हेयर फॉल को कम करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए मेथी के बीज काफी कारगर साबित हुए है। मेथी के बीज में पर्याप्त न्यूटीशंस होता हैं और ये डैंड्रफ को बालों से भी दूर रखता हैं। इसमें प्रोटीन, नियासिन, अमीनो एसिड और पोटेशियम होते हैं जो हेल्दी बाल पाने में मददगार साबित हुए हैं। आप इसे कच्चा, भिगोकर या अंकुरित करके भी खा सकते हैं।

5. कद्दू के बीज
कद्दू के बीज जिंक, सेलेनियम, कॉपर, विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होते हैं जो बालों का वोल्यूम बढ़ाने में मदद करते हैं और बालों में चमक लाते हैं। भुनने पर इसका स्वाद बेहतर हो जाता है, लेकिन अगर आप चाहे तो इसे अपनी स्मूदी, ओटमील, ग्रेनोला बार और पैनकेक मिक्स में मिला सकते हैं और यहां तक कि कद्दू के बीज का मक्खन भी बना सकते हैं। लेकिन याद रखें, आप प्रति दिन लगभग 30 ग्राम तक ही इसका सेवन कर सकते है।

6. अलसी
फ्लैक्स सीडस यानि अलसी बालों के झड़ने की समस्या को कम करता हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता हैं। ये ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मददगार हैं, जो हेयर फॉल का कारण है। अलसी ओमेगा -3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस आदि का एक समृद्ध स्रोत हैं जो बालों के फोलिकल्स को लाभ पहुंचाता हैं। इसे भुने हुए नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है, या आप रोटी बनाने के आटे में भी इसका पाउडर बनाकर मिला सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
