Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
घने और खूबसूरत बालों के लिए इस्तेमाल करें धनिया हेयर मास्क, जानें रेसिपी
बालों की देखभाल के लिए हेयर ट्रीटमेंट या फिर होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जाता है। बालों की देखभाल के लिए हम अक्सर किचन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। किचन प्रोडक्ट के अलावा हम कुछ फलों का भी इस्तेमाल करते है, लेकिन क्या आप जानते हैं सब्जियों का इस्तेमाल बालों की देखभाल की जा सकती है।

आप धनिए का इस्तेमाल कर बालों को घना औस सॉफ्ट बना सकते हैं। धनिया में विटामिन के, विटामिन ई और विटामिन ए पाया जाता है जो कि बालों के विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। धनिए का इस्तेमाल कर बालों की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं धनिया हेयर पेस्ट रेसिपी।

एलोवेरा और धनिया हेयर पेस्ट
एलोवेरा बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। एलोवेरा और धनिया का हेयर मास्क का इस्तेमाल कर बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। इस हेयर मास्क को बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। पेस्ट को बनाने के लिए धनिए की पत्तियों के साथ एलोवेरा जेल लें। धनिए के पत्तों का पेस्ट बना लें। इसके बाद धनिए के पेस्ट और एलोवेरा जेल को मिला लें। अब इस स्मूद पेस्ट को बालों में लगा लें। 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। सबसे पहले अपने बालों में सिंपल पानी से बाल साफ करें। इसके बाद शैंपू का इस्तेमाल करें। आपके बाल मुलायम और सॉफ्ट हो जाएंगे।

धनिया मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है। धनिया और मुल्तानी मिट्टी पेस्ट बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सबसे पहले धनिया के पत्तों का पेस्ट बना लें। इसके बाद धनिया पेस्ट को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। मुल्तानी मिट्टी और धनिया का पेस्ट लगाने से बाल घने और लंबे हो जाते है।

धनिया हेयर मास्क
घने और खूबसूरत बालों के लिए आप धनिया हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। धनिया हेयर मास्क बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले धनिए को पत्तियों को साफ करके उसका स्मूद पेस्ट बना लें। इस तैयार पेस्ट को बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद अपने बालों को साफ कर लें। हेयर वॉश के लिए आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। धनिया का पेस्ट लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
