Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
हेयरवॉश करने से 10 मिनट पहले करें बालों की मसाज, जानें सरसों के तेल के फायदे
बालों की देखभाल के लिए कहा जाता है कि बालों में तेल लगाएं। बालों की ऑयल मसाज करने से बाल चमकदार और घने बने रहते है। सर्दियों के मौसम में खासकर बालों में मसाज करनी चाहिए। सर्दियों में बालों में ड्राइनेस और डैंड्रफ आदि की समस्या अधिक होती है ऐसे में बालों को पोषण देने के लिए ऑयल मसाज सबसे बेस्ट माना जाता है। सर्दियों में सरसों का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

बालों की देखभाल के लिए बालों में सही मात्रा और सही समय पर तेल लगाना बहुत जरुरी होता है। महिलाएं अक्सर रात को बालों में तेल लगा लेती है और अगले दिन हेयर वॉश करती है, वहीं कुछ महिला नहाने से 15 मिनट पहले बालों में ऑयल लगाती है। बालों में तेल लगाने को लेकर काफी कंफ्यूजन है कि बालों में तेल कब लगाना चाहिए। चलिए जानते हैं बालों में तेल कब और कैसे लगाना है।

हेयर वॉश से 5 मिनट पहले करें बालों की मसाज
बालों में हर टाइम तेल लगाकर नहीं रहना चाहिए। लंबे समय तक बालों में तेल लगे रहने से बालों में गंदगी ज्यादा चिपक जाती है। 12 घंटे से ज्यादा बालों में तेल लगाने से डैंड्रफ भी काफी बढ़ता है। ऐसे में हेयर वॉश करने से 10 से 30 मिनट पहले बालों की मसाज करें। इससे बालों को पोषण मिलता है साथ ही बाल टूटते नहीं है। बालों की मसाज के दौरान उंगलियों का इस्तेमाल करें इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा।

बालों में सरसों के तेल के फायदे
सर्दियों के मौसम में बालों की देखभाल के लिए सरसों की तेल से मसाज करें। सरसों तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन पाया जाता है जो कि बालों के विकास के लिए बहुत ही जरुरी होता है। हेयर वॉश करने से 10 मिनट पहले बालों की सरसों तेल से मसाज करें। सरसों तेल से मसाज करने के बाद बाल शाइनी और सिल्की हो जाएंगे। सरसों का तेल लगाने से सफेद बाल होना भी कम हो जाते हैं।

गुनगुने तेल से करें बालों की मसाज
बालों की मसाज करने के लिए गुनगुना तेल सबसे अच्छा माना जाता है। सरसों के तेल को हल्का गर्म कर लें। इसके बाद गुनगुने तेल को बालों में लगाएं। बालों में हल्के हाथ से मालिश करें। मालिश के दौरान हथेलियों का इस्तेमाल ना करें इससे बाल कमजोर होते है। बालों की मसाज करने के लिए उगंलियों का इस्तेमाल करें। गुनगुने तेल से बालों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है।
बालों में तेल लगाने का कोई समय नहीं होता है आप बालों में कभी भी तेल लगा सकते हैं। लेकिन तेल लगाकर बाहर नहीं चाहिए क्योंकि बाहर की धूल मिट्टी तेल लगे बालों में चिपक जाती है जिससे बालों को काफी नुकसान होता है। तेल लगाने का सबसे सही समय रात का माना जाता है। रात को तेल लगाएं अगले दिन सुबह हेयर वॉश कर लें।
शनिवार को तेल लगाना और दान करना शुभ माना जाता है तो आप शनिवार को तेल लगा सकते हैं। बता दें कि वीरवार यानी गुरुवार को तेल लगाना शुभ नहीं माना जाता है।
बालों में तेल हेयर वॉश से पहले और हेयर वॉश के बाद लगाना चाहिए। हेयर वॉश से 10 से 15 मिनट पहले बालों में तेल लगाना चाहिए।
बालों में रोज तेल लगान के कई फायदे है लेकिन रोज रोज तेल लगाना संभव नहीं है। बालों की देखभाल के लिए हफ्ते में दो या तीन दिन तेल से बालों की मसाज जरुर करनी चाहिए। बालों की मसाज करने से बालों की ड्राइनेस और डैंड्रफ की समस्या कम हो जाती है।
हेयरवॉश के बाद बालों में कंडीशनर लगाना चाहिए। अगर आप हेयरवॉश के दौरान कंडीशनर नहीं लगा पाते है तो आप बालों में लीव इन कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने के बाद बालों में हेयर सीरम भी लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications