Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
जानें सर्दियों में क्यों झड़ते हैं बाल, इस तरह करें बालों की देखभाल
सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई होना आम बात है। सर्दियों में लोग झड़ते बालों से बहुत परेशान रहते है। ठंड के मौसम में रोजाना काफी तेजी से बाल गिरते है। सर्दियों में बाल क्यों झड़ते हैं दरअसल सर्दियों में मौसम काफी ठंडा हो जाता है तापमान के इस गिरावट और हयुमिडिटि की वजह से बालों का नेचुरल मॉइश्चराइजर कम हो जाता है जिससे बाल टूटने शुरु हो जाते हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों में क्यों झड़ते हैं बाल।

ऊनी कैप
सर्दियों में अक्सर ठंड से बचने और स्टाइलिश लुक के लिए ऊनी कैप कैरी करते है। ऊनी कैप ठंड से तो बचाती है लेकिन बालों को रफ और बेजान बना देती है जिससे बाल टूटने और झड़ने लग जाते हैं। ऊनी कैप लगाने बाल सांस नहीं ले पाते हैं साथ ही बालों का मॉइश्चर भी कम हो जाता है। सर्दियों में आप मिक्स ऊन का फैब्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपके बाल टूटेंगे नहीं।

ठंडी हवा
सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से बालों का नेचुरल मॉइश्चराइजर कम हो जाता है जिससे बाल टूटने और झड़ने लग जाते हैं। सर्दियों के मौसम से ज्यादा बाल टूटते हैं।

गर्म पानी से हेयर वॉश करना
सर्दियों के मौसम ठंडे पानी से नहाना बहुत ही मुश्किल काम होता है ऐसे ठंडे पानी से हेयर वॉश करना तो बहुत ही मुश्किल है। गर्म पानी से हेयर वॉश करने से बालों की नेचुरल नमी कम हो जाती है जिससे बाल डीहाइड्रेट हो जाते है जिसकी वजह से बालों टूटने लग जाते है। सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए ठंडे पानी या फिर गुनगुने पानी से हेयर वॉश करना चाहिए।

हीट स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल करना
स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं बालों में हीट टूल्स का इस्तेमाल करती हैं। बालों में हीट का इस्तेमाल कर स्टाइलिश हेयरस्टाइल तो बन जाता है लेकिन हीट से बालों को काफी नुकसान होता है। हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल करने से बाल डैमेज, रफ और बेजान हो जाते हैं। अगर आप बालों में हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल करते हैं तो हफ्ते में दो बार गुनगुने नारियल तेल से बालों की मसाज करें। बालों की मसाज करने से बालों की रफनेस कम होगी।

बालों को करें ट्रिम
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए बालों को टाइम टू टाइम ट्रिम करना चाहिए। बालों को ट्रिम करने से बालों का टूटना कम हो जाता है।

हेयर सीरम का इस्तेमाल करें
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए बालों हेयर सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर सीरम लगाने से बाल सुलझे रहते है जिससे बालों का टूटना कम हो जाता है। सर्दियों हेयर वॉश करने के बाद बालों में हेयर सीरम का इस्तेमाल जरुर करें।



Click it and Unblock the Notifications
