Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
जानें चेहरे की शेप अनुसार कौनसी पार्टिंग है बेस्ट, दिखें सबसे खूबसूरत
किसी भी महिला की खूबसूरती उनके बालों से आती है। घने और सिल्की बाल किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है। कई बार सिल्की और घने बालों की वजह से भी खूबसूरती कम हो जाती है। आप सोच रहे होंगे ऐसे कैसे हो सकता है दरअसल कई बार बालों की गलत पार्टिंग यानी मांग करने से लुक खराब हो सकता है। वहीं सही पार्टिंग करने से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। पार्टिंग चेहरे की शेप के अनुसार करनी चाहिए। चलिए जानते हैं चेहरे के शेप के अनुसार कौन सी पार्टिंग बेस्ट है।

चौकोर शेप के लिए कौन सी पार्टिंग
चौकोर शेप यानी स्क्वेयर शेप फेस पर साइड पार्टिंग अच्छा लगता है। आप साइड पार्टिंग के साथ फ्रिंज और वेवी हेयर कैरी कर सकते है, वेवी हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा। पार्टिंग को आप ज्यादा डीप ना करें आपके आपके चौकोर चेहरे और बढ़ा देगा।

गोल चेहरे के लिए कौन सी पार्टिंग
गोल फेस पर सेंटर और साइड दोनों तरह की पार्टिंग अच्छी लगती है। गोल फेस भरा हुआ लगता है तो आप सेंटर पार्टिंग यानी बीच की मांग कर सकते हैं। सेंटर पार्टिंग में दोनों तरह के बाल बराबर होंगे जिससे आपका चेहरा लंबा नजर आएंगा। गोल चेहरे पर बैंग्स हेयरस्टाइल काफी अच्छा लगता है।

हार्ट शेप के लिए कौन सी पार्टिंग
हार्ट शेप पर हल्की साइड पार्टिंग अच्छी लगती है। यह पार्टिंग बीच और डीप साइड से काफी अच्छी लगती है। हार्ट शेप की महिलाएं अपने बालों की पार्टिंग सेंटर से थोड़ा दाएं और बाएं कर सकते हैं जिससे आपकी जॉलाइन और चिन को बैलेंस किया जा सकें।

लंबा चेहरा के लिए कौन सी पार्टिंग
लंबे चेहरे वाली महिलाएं बेहद लकी होती है उनके चेहरे पर हर तरह की हेयर पार्टिंग अच्छी लगती है। लंबे चेहरे की महिलाएं किसी भी तरह की पार्टिंग कर सकती हैं। उनके चेहरे पर हर तरह की पार्टिंग बढ़िया लगती है। लंबा फेस की महिलाएं अपने आउटफिट के हिसाब से हेयर पार्टिंग चेंज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
