Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
डिलीवरी के बाद हेयर फॉल से बचने के लिए अपनाएं करीना कपूर के टिप्स
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और प्रसव के बाद बाल झड़ने की शिकायत तो बहुत ज्यादा रहती है। वैसे तो ये समस्या कुछ समय के बाद ठीक हो जाती है लेकिन इसकी वजह से आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ सकते हैं।
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर को भी तैमूर के जन्म के बाद इस तरह की परेशानी से जूझना पड़ा था। तब उन्होंने अपनी डायटीशियन रुजुता दिवेकर की मदद ली। आइए जानते हैं रुजुता दिवेकर के उन टिप्स के बारे में जिनसे करीना को डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल पाया।

आहार में नारियल करें शामिल
नारियल का तेल ही नहीं बल्कि किसी भी रूप में नारियल लेना बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये प्रीमैच्योर एजिंग और सफेद बालों से बचाता है। करीना कई तरह से नारियल का सेवन करती थीं लेकिन थोड़े-से घी के साथ नारियल और इमली की चटनी उनकी फेवरेट थी। करीना रोज अपने नाश्ते में इसे लेती थीं।

चावल अच्छे हैं
रुजुता दिवेकर कहती हैं कि डिलीवरी के बाद डाइट का पौष्टिक होना बहुत जरूरी है और इसमें चावल भी खाने चाहिए। चावल में ऐसे जरूरी विटामिंस होते हैं जो बालों को बढ़ने में मदद करते हैं और बाल झड़ने से रोकते हैं।

काले तिल
पके हुए काले तिल बालों की समस्याओं को दूर करने में बहुत असरकारी होते हैं। ये मैग्नीशियम और कैल्शियम से प्रचुर होते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से बालों को मजबूती मिलती है।

मुट्ठीभर काजू
डिलीवरी के बाद करीना कपूर के चमकदार बालों का राज काजू भी हैं। आमतौर पर डिलीवरी के बाद आयरन की कमी की वजह से बाल झड़ने लगते हैं जबकि काजू में आयरन और मैग्नीशियम प्रचुरता में होता है। रोज मुट्ठीभर काजू खाने से बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

लूज़ हेयरस्टाइल बनाएं
डिलीवरी के बाद बालों के रोमछिद्र कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। ज्यादा टाइट चोटी या हेयरस्टाइल ना बनाएं। इससे बाल और कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा हीटिंग प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करने से बचें।

हेयरस्टाइल बदलें
अगर आपके बाल लंबे हैं तो उन्हें छोटा करवा लें। इससे आपका लुक भी बदल जाएगा और बालों के टूटने का खतरा भी कम होगा। छोटे बालों को स्टाइल करना भी आसान होता है।

सिर की मालिश
रुजुता के अनुसार हार्मोनल बदलाव के कारण बालों के रोमछिद्र थोड़े-से निष्क्रिय हो जाते हैं। इन्हें एनर्जी देने के लिए रोज सिर की मालिश करें। हर हफ्ते हर्बल तेल से बालों की मालिश करें। करीना भी ऐसा किया करती थीं।

तनाव करें कम
इस बात में कोई शक नहीं है कि बालों के झड़ने का प्रमुख कारण तनाव भी है। मां बनने के लिए महिलाएं अकसर हड़बड़ी में रहती हैं लेकिन आपको तनाव से बचना चाहिए। तनाव दूर करने के लिए योग, मेडिटेशन की मदद ले सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
