Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कहीं आपके गंजेपन का कारण गंदी कंघी तो नहीं, जानें इसे साफ करने का सही तरीका
बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी बालों में कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में महिलाओं को लगता है कि हेयर केयर प्रोडक्ट अच्छा नहीं हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है को इसका कारण अपनी गंदी कंघी में हो सकती हैं।

महिलाएं बालों की कंघी को लंबे समय तक साफ नहीं करती हैं, जिसकी वजह से कंघी में गंदगी जम जाती है, गंदगी में बैक्टेरिया हो जाते है, जिसकी वजह से हमारे स्कैल्प में खुजली, इंफेक्शन और फंगस जैसी समस्या हो जाती है। लंबे समय तक गंदी कंघी का इस्तेमाल करने से बाल झड़ने लग जाते हैं वहीं गंजेपन की भी शिकायत हो सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए हफ्ते में दो बार अपनी कंघी को साफ करना चाहिए। कंघी को हमेशान गर्म पानी में साफ करना चाहिए। चलिए जानते हैं कंघी को साफ करने का तरीका।

कंघी में फसे बालों को निकालें
कंघी को साफ करना सबसे पहला तरीका है कि उसे चिपके बालों को निकलाना, कंघी में फसे बालों को पेंसिल की मदद से निकाल सकते हैं। कंघी से बालों को आराम से हटाना चाहिए क्योंकि तेजी से बाल निकालने से कंघी की ब्रिसल्स खराब हो जाती है। आप हल्के हाथों से भी कंघी से बाल निकाल सकते हैं।

कंघी को हफ्ते में दो बार साफ करें
कंघी को हफ्ते में दो बार साफ करना चाहिए। कंघी को साफ करने के लिए आप माइल्ड शैंपू , स्पंज और गर्म पानी चाहिए। एक बाउल लें उसमें माइल्ड शैंपू और गर्म पानी डालकर अच्छे से मिलाएं लें। इसके बाद स्पंज की मदद से कंघी को दोनों तरफ से साफ करें। इसके बाद कंघी को पानी में कुछ देर के लिए छोड़ दें। 5 मिनट बाद ब्रश की मदद से कंघी को साफ करें इससे कंघी में जमी सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

कंघी को डिस्इंफेक्ट करें
हेल्दी और घने बालों के लिए कंघी को केवल धोना नहीं बल्कि बैक्टेरिया मुक्त रखना भी बहुत जरुरी होता है। बैक्टेरिया मुक्त रखने के लिए कंघी को डिस्ंइफेक्ट करना बहुत जरुरी होता है। कंघी को डिस्इंफेक्ट करने के लिए आधा कप गर्म पानी में विनेगर डालें और इसमें कंघी 20 मिनट के लिए रख दें विनेगर से कंघी के बैक्टेरिया और गंदगी निकल जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
