Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ब्राइडल हेयरस्टाइल को बनाना है ज्यादा स्टाइलिश तो मोगरा नहीं ऑर्किड या गुलाब के फूलों का करें यूज
वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। शादी का दिन किसी भी महिला के लिए बेहद खास होता है। शादी के दिन महिलाएं खास लुक लहंगा, मेकअप, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल कैरी करती हैं। हेयरस्टाइल किसी भी दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लग देते हैं।

पहले दुल्हन बालों में गजरा लगाती है लेकिन इन दिनों ट्रेंड चेंज हो चुका है। दुल्हन बालों गजरे की जगह गुलाब और ब्लू ऑर्किड फूल लगाना पसंद करती है। चलिए देखते हैं डिफरेंट और ट्रेंडी ब्राइडल हेयरस्टाइल।

व्हाइट फिलर फ्लॉवर विद रोज
इन दिनों व्हाइट फिलर फ्लॉवर का काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है। व्हाइट फिलर फ्लॉवर को महिलाएं हर तरह के हेयरस्टाइल के साथ कैरी कर रही हैं। व्हाइट फिलर प्लॉवर बालों की खूबसूरती में चार चांद लग रहा है। आप पिंक गुलाब के साथ व्हाइट फिलर फ्लॉवर लगाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

ब्लू ऑर्किड
इन दिनों बालों में ब्लू ऑर्किड फूल लगाने का काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है। महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए बालों में ब्लू ऑर्किड फूल लगाना पसंद करती हैं। ब्लू ऑर्किड फूल से रॉयल लुक मिलता है। आप अपने स्पेशल डे पर एलीगेंट और ग्रेसफुल लुक के लिए ऑर्किड फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुलाब का फूल
पिछले कुछ सालों में बालों में गजरे की जगह गुलाब के फूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। गुलाब के फूल का ट्रेंड अनुष्का शर्मा की शादी के बाद से देखने को मिला है। महिलाएं बालों में रेड गुलाब, पिंक और व्हाइट कलर का गुलाब लगाना पसंद कर रही हैं। बालों में गुलाब का फूल लगाना भी बेहद आसान है इसे आराम से कैरी किया जा सकता हैं। आप भी खूबसूरत हेयरस्टाइल लुक के लिए गुलाब के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मल्टीकलर गुलाब के फूल
इन दिनों गुलाब के फूल काफी ट्रेंड में है। ब्राइडल हेयरस्टाइल के लिए गुलाब के फूलों में काफी एक्सिपेरिमेंट देखने को मिल रहा हैं। आजकल बालों में मल्टीकलर के गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। मल्टीकलर के गुलाब के फूल आपके हेयरस्टाइल को क्लासी लुक देंगे। डिफरेंट हेयरस्टाइल के लिए आप भी मल्टीकलर गुलाब के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
