Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सर्दियों में डैंड्रफ से है परेशान, तो कैस्टर ऑयल से बालों की करें मालिश, जानें कैसे करें यूज
सर्दियों के मौसम में बालों में काफी डैंड्रफ बढ़ जाता है। डैंड्रफ की वजह से बाल अधिक टूटने लगते है इसके साथ ही बाल ड्राई और फ्रिजी हो जाते है। डैंड्रफ की वजह से कई बार शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए हम लोग क्या कुछ नहीं करते है लेकिन इसके बाद डैंड्रफ से छुटकारा पाना बहुत ही मुश्किल होता है। सर्दियों में आप डैंड्रफ को जड़ से साफ कर सकते हैं। डैंड्रफ को साफ करने के लिए हम कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर डैंड्रफ को जड़ से साफ कर सकते हैं। चलिए कैस्टर ऑयल यूज करने का सही तरीका।

कैस्टर ऑयल के फायदे
कैस्टर ऑयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते है जो कि बालों में बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का इंफेक्शन कम हो जाते है जिससे बालों को पोषण मिलता है और डैंड्रफ कम हो जाता है। कैस्टर ऑयल लगाने से बालों में नमी बनी रहती है। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करने से बालों की खुजली और जल कम हो जाती है। कैस्टर ऑयल नेचुरल ऑयल है इससे बालों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। कैस्टर ऑयल स्कैल्प के पीएच लेवल को बनाएं रखता है।

बालों में कैस्टर ऑयल का कैसे करें इस्तेमाल
कैस्टर ऑयल काफी चिपचिपा होता है। बालों में कैस्टर को सीधा नहीं लगाया जा सकता है। कैस्टर ऑयल को आप ऑलिव ऑयल और नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। बालों में कैस्टर ऑयल लगाने के लिए दो चम्मच कैस्टर ऑयल के साथ दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद इसे स्कैल्प में लगाएं। तेल लगाएं समय बालों की हल्के हाथ से मालिश करें। बालों में तेल रात के समय लगाएं। अगले दिन एंटी डैंड्रफ शैंपू से हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में दो से तीन बार कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करने डैंड्रफ कम हो जाएगा साथ ही बाल सॉफ्ट और मुलायम हो जाएंगे।

कैस्टर ऑयल कैसे बनता है
कैस्टर ऑयल अरंडी की फलियों से बनाया जाता है। कैस्टर ऑयल हल्के पीले रंग का होता है। कैस्टर ऑयल हल्का चिपचिपा होता है। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करने से बालों से डैंड्रफ कम हो जाता है साथ ही कैस्टर ऑयल बालों की जड़ो को मजबूत करता है।



Click it and Unblock the Notifications
