Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया अपने हेल्दी बालों का राज, आप भी करें ट्राई

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी सुंदरता को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। फैंस उनकी सुंदरता के दिवाने हैं। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस, ब्यूटी और वेलनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इस उम्र में भी इतना फिट दिखने वाली मलाइका अरोड़ी की ब्यूटी सिक्रेट्स जानने के लिए हर कोई बेकरार रहता है। मलाइका अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अक्सर अपने फैंस और फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मलाइका नुस्खा में वो अक्सर अपने ब्यूटी सिक्रेट्स शेयर करती है। जहां उन्होंने अपने सुंदर और स्मूथ बालों के लिए एक तेल की भी चर्चा की है। जिसकी मदद से उनके बाल इतने घने और चमकदार बने रहते हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा,- हम सभी चमकदार बाल चाहते हैं, लेकिन हम अक्सर उनकी देखभाल करने से चूक जाते हैं, जो हमें करना चाहिए। कुछ महिलाओं के लिए, बाल उनकी पहचान होते हैं, जिसके कारण वो अपने बालों की देखभाल अपने शरीर के बाकी अंगो की तरह करती हैं। ये एक पूराना तरीका हैल लेकिन अभी भी आप इसे बना कर यूज कर सकती हैं। आज के समय में भी ये तेल काफी असरदार है।
मलाइका अरोड़ा की हेयरकेयर टिप के लिए सामग्री
- जतुन का त
- नारियल का तेल
- अरंडी का तेल
- मुट्ठी भर मेथी दाना
- करी पत्ते
घने और चमकदार बालों के लिए ऐसे लगाएं तेल
इस स्पेशल तेल को बनाने के लिए सबसे पहले बराबर मात्रा में अरंडी का तेल, जैतून का तेल और नारियल का तेल लें। इसके बाद इसमें मुट्ठी भर मेथी और करी पत्ते डाल दें। तेल को एक बंद कांच की बोतल में कुछ दिनों के लिए छोड़ दें ताकि सभी सामग्रियां अच्छी तरह से मिल सकें। इस तेल का यूज करने के लिए तेल को गर्म करें और अपने बालों में हल्के हाथों से मसाज करें। बालों में तेल लगाने के बाद इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसे अच्छे से धो लें।
ये तीनों तेल विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। जिसके कारण ये एक शारीरिक अवरोध पैदा करने में सक्षम होते हैं जो स्किन से नमी के नुकसान को रोकता है। इसके अलावा मेथी के बीज प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड सामग्री से भरपूर होते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. करी पत्ते बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकता है। और बालों की ग्रोथ बढ़ता है। अपने बालों को सामान्य टूट-फूट से बचाने के लिए हफ्ते में 1-2 बार ये तेल जरूर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
