Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Hair Care Tips: बालों की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद है रतनजोत, जानिए ऑयल और हेयर मास्क बनाने की विधि

आयुर्वेद में रतनजोत जड़ी बूटी का उपयोग हेल्थ बेनिफिट्स के लिए किया जाता है। ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है जो आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। रतनजोत में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। ये सिर्फ आपके हेल्थ ही नहीं ब्लिक स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभकारी है। रतनजोत का उपयोग आप बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं बालों के लिए रतनजोत के क्या फायदे हैं, और आप घर में रतनजोत ऑयल और मास्क कैसे तैयार कर सकते हैं।
रतनजोत हेयर ऑयल बनाने की विधि
रतनजोत हेयर ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले आप किसी बर्तन में सरसों के तेल को गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें रतनजोत डालकर मिक्स कर लें। अब सरसों के तेल और रतनजोत को 5 से 6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। इसके बाद गैस को बंद करके तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। जब तेल अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसे छननी की मदद से छान लें और अपने बालों में अच्छे से मसाज कर लें। आप इस तेल को स्टोर करके भी रख सकते हैं। हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल से आप अपने बालों को मसाज करें।
रतनजोत हेयर मास्क बनाने का तरीका
बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बालों में रतनजोत का हेयर मास्क लगा सकती हैं। घर पर रतनजोत हेयर मास्क बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच रतनजोत पाउडर में 2 चम्मच मेहंदी और सरसों का तेल मिक्स कर लें। बस आपका रतनजोत हेयर मास्क तैयार है। अब आप इस पेस्ट को बालों पर लगाए और आधे घंटे बाद साफ पानी से अपने बालों को धो लें।
बालों के लिए रतनजोत लगाने के फायदे
1. बालों को करें मजबूत
बालों के झड़ने की समस्या कई लोगों के लिए आम है। लेकिन इस समस्या को नजरअदंजा करने से आपके बाल ज्यादा टूटने लगते हैं। ऐसे में रतनजोत आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। रतनजोत लगाने से आपके बालों को मजबूती मिलती है।
2. डैंड्रेफ की समस्या से छुटकारा
डैंड्रफ होने के कारण भी आपके बाल कमजोर हो जाते है। बालों और स्कैल्प पर रतनजोत ऑयल या मास्क लगाने से आपके बालों को डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
3. बालों को करें नेचुरली काला
सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी रतनजोत काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं रतनजोत आपके बालों को प्रकृतिक रूप से काला करने में भी मदद करता है।
4. बालों को करें मॉइश्चराइज
रतनजोत आपके ड्राई हेयर को पोषण देने में मदद करता है। इसे बालों में लगाने से बाल मॉइश्चराइज होता है। जिससे आपके बालों का रूखापन दूर होता है और आपके बाल शाइन करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
