Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
फेस्टिव सीजन में खुले बालों में होती है परेशानी तो, बॉलीवुड एक्ट्रेस की पोनीटेल से लें इंस्पिरेशन
फेस्टिव सीजन में खूबसूरत लुक के लिए मेकअप के साथ साथ ट्रेंडी हेयरस्टाइल भी बहुत जरुरी होता है। फेस्टिव सीजन में ओपन हेयर और मैसी बन हेयरस्टाइल के अलावा आप कई तरह की पोनीटेल कर सकते है। इन दिनों पोनीटेल हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड में है। आप डिफरेंट स्टाइल पोनीटेल हेयरस्टाइल कैरी कर फेस्टिव सीजन में शाइन कर सकती है।

फेस्टिव सीजन में हल्की गर्मी होती है तो हर समय बाल खोलना इतना आसान नहीं होता है, ऐसे में आप स्टनिंग और खूबसूरत लुक के लिए ट्रेंडी पोनीटेल कैरी कर सकते हैं। पोनीटेल बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है साथ ही पोनीटेल काफी कंफर्टेबल हेयरस्टाल है। चलिए जानते है ट्रेंडी पोनीटेल हेयरस्टाइल्स के बारे में जिसे आप फेस्टिव सीजन में कैरी कर सकते हैं।

ट्विस्टेड पोनीटेल हेयरस्टाइल
ट्विस्टेड पोनीटेल हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड में है। फेस्टिव सीजन में स्टनिंग लुक के लिए आप ट्विस्टेड पोनीटेल कैरी कर सकते हैं। ट्विस्टेड पोनीटेल काफी फैशनेबल और क्लासी हेयरस्टाइल है। ट्विस्टेड पोनीटेल बनाना बहुत ही आसान है। ट्विस्टेड पोनीटेल बनाने के लिए फ्रंट के बालों को ट्विस्ट करते हुए लो पोनीटेल बना लें। फ्रंट से कुछ लटें निकाल लें। इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा।

बबल पोनीटेल
फेस्टिव सीजन में बोहो लुक के लिए आप बबल पोनीटेल हेयरस्टाइल बना सकते हो, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी बबल पोनीटेल कैरी कर चुकी है। बबल पोनीटेल को बनाने के लिए हाई पोनी टेल बना लें। हाई पोनी टेल बनाने के बाद थोड़ी थोड़ी दूरी पर एक रबर बैंड लगाएं। इस दौरान बालों को हल्का लूज करें ताकि बबल लुक मिले।

लो रैप पोनीटेल हेयरस्टाइल
लो रैप पोनीटेल हमेशा से फैशन में रहती है। लो रैप पोनीटेल बनाने के लिए लो पोनी टेल बनाएं। पोनीटेल को हल्का ढीला बांधे। इसके बाद पोनीटेल से एक लट लें इसे रबरबैंड के चारों ओर अच्छे से रैप कर दें। इस हेयरस्टाइल को आप कभी कैरी कर सकती है। ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक के लिए आप पोनी के बालों को रोल भी कर सकती हैं।

मेसी पोनीटेल
मेसी हेयस्टाइल हमेशा ट्रेंड और स्टाइल में बना रहता है। स्टाइलिश और स्टनिंग लुक के लिए आप मेसी पोनीटेल बना सकते हैं। पोनीटेल बनाने के लिए बालों को टोल कर लें। इसके बाद इन बालों से लो पोनीटेल बना लें। मेसी पोनीटेल के लिए आप सामने से लटें निकाल सकती है। फेस्टिव सीजन के लिए मेसी पोनीटेल एकदम परफेक्ट है।

वॉल्यूमिनोस पोनीटेल
पतले बालों वाली महिलाएं अक्सर पोनीटेल नहीं बनाती है उनको लगता है कि पोनीटेल बनाने से उनके बाल पतले नजर आएंगे। फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश लुक के लिए आप वॉल्यूमिनोस पोनीटेल हेयरस्टाइल कैरी कर सकते है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आपको अपने बालों को पहले वेव करना होगा। वेव करने से बाल घने नजर आते हैं। बालों को वेव करने के बाद पोनी टेल बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications