Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पतले बालों को घना और बाउंसी दिखाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स
घने, मुलायम और बाउंसी बाल हर किसी को पसंद होते है। घने और बाउंसी बाल ना केवल खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि कॉन्फिडेंट को भी मजबूत करते है। कई बार महिलाएं अपने फ्लैट और पतले बाल की वजह से लो कॉन्फिडेंट फील करती हैं। घने बाल के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है।

महिलाएं होममेड उपाय से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है लेकिन इसके बाद भी बाल बाउंसी और घने नजर नहीं आते हैं। अगर आप भी अपने पतले बाल से परेशान है तो इन टिप्स की मदद से अपने पतले बालों को घना दिखा सकते हैं।

हेयर स्टाइलिंग के दौरान ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करें
पतले बालों को स्टाइलिंग के दौरान स्ट्रेट करने से बाल पतले और चपटे नजर आते है। पतले और घने बालों वाली महिलाओं वेव हेयरस्टाइल या फिर कर्ल हेयरस्टाइल करना चाहिए। इससे बाल घने नजर आएंगे। बालों को स्टाइल करते समय ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करने से बाल घने और बाउंसी नजर आते हैं। ब्लो ड्राई से आप अपने बालों को वेवी लुक दे सकते हैं इससे बालों में वॉल्यूम नजर आएगा।

बालों में कराए हाइलाइट
पतले बालों को घना दिखाने के लिए आप बालों में हाइलाइट कलर करवा सकते है। हाइलाइट करने से बालों में वॉल्यूम नजर आएगा। बालों में ब्राउन, कॉफी और कैरामल कलर का हाइलाइट करा सकते है।

अपने बालों का पार्टिशन चेंज करें
कई बार लंबे समय तक एक ही साइड की पार्टिशन रखने से बाल पतले और चपटे नजर आते है। कुछ महीनों के अंतर बालों की पार्टिशन चेंज करना चाहिए। बालों को साइड चेंज करने से बालों में वॉल्यूम नजर आते हैं।

मौसम के साथ चेंज करें शैंपू और कंडीशनर
पतले बालों से परेशान है तो आप एक बार अपना शैंपू और कंडीशनर चेंज करके देखें। कई बार एक ही शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल पतले और चपटे नजर आते है। हेयर वॉश के बाद बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करें। बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और बाउंसी नजर आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
