Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
सिल्की शाइनी बालों के लिए हिना खान यूज करती हैं आयुर्वेदिक तेल, जानें ऑयल बनाने का तरीका
सर्दियों के मौसम में झड़ते बालों की समस्या काफी बढ़ जाती हैं। हर 10 में से 6 इंसान अपने झड़ते बालों से परेशान है। झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां अपने बालों में तेल से मालिश करती हैं।

लेकिन इसके बाद भी बालों में कोई खास फर्क नहीं देखने को मिलता है। ऐसे में आप घर पर होममेड ऑयल बनाकर अपने झड़ते बालों की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने झड़ते बालों के लिए आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल करती हैं।

हिना खान शाइनी और सिल्की बालों के लिए इस्तेमाल करती हैं आयुर्वेदिक ऑयल
एक्ट्रेस हिना खान अपने घने और सिल्की बालों के लिए आंवला, तिल का तेल और नारियल तेल से बना त्रिचुप तेल और शैंपू लगाती हैं। हिना खान ने बताया कि त्रिचुप तेल और शैंपू बालों की परेशानी को कम करता है। इसके साथ यह तेल ड्राईनेस, डैंड्रफ की परेशानी को दूर करता है।

घर पर आयुर्वेदिक ऑयल बनाने का तरीका
भृंगराज के पत्ते, नारियल तेल, आंवला तेल, तिल का तेल और शिकाकाई लें। तेल को बनाने के लिए सबसे पहले भृंगराज के पत्तों को धोकर उसका रस निकालें। इसके बाद इसमें नारियल तेल मिलाएं। धीमी आंच पर इसके पकाएं। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो उसमें आंवला का तेल, शिकाकई, तिल का तेल डालकर कुछ समय के लिए धीमी आंच पर पकाएं। ठंडा होने के बाद तेल को बोतल में रख लें।

कैसे करें इस्तेमाल
रात को सोने से पहले तेल को हल्के हाथों से बालों की मसाज करते हुए स्कैल्प पर लगाएं। तेल को बालों में रात के समय लगाएं। सुबह माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें। हेयर वॉश करने के बाद बालों को तौलिए रगड़े नहीं।

तेल के फायदे
इस तेल का बालों में कोई भी साइड इफैक्ट नहीं है। बालों का ध्यान रखने के लिए आप तेल को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं। इससे झड़ते बाल, ड्राईनेस और डैंड्रफ की परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा आपके बाल मजबूत और शाइनी हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
