Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
झड़ते बालों से है परेशान तो इस्तेमाल करें काला अंरडी तेल, जानें ब्लैक कैस्टर ऑयल और नॉर्मल कैस्टर ऑयल में अंतर
कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर झड़ते बालों को कम किया जा सकता है। घने और मजबूत बालों के लिए कैस्टर ऑयल काफी फायदेमंद होता है। लेकिन आपने कभी काले कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया है या फिर काले केस्टर ऑयल के बारे में सुना है। काला कैस्टर ऑयल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। काले कैस्टर ऑयल से बालों की ग्रोथ काफी तेजी होती है। चलिए जानते हैं काले कैस्टर ऑयल और कैस्टर ऑयल में क्या अंतर है।

काले कैस्टर ऑयल और कैस्टर ऑयल में अंतर
काला कैस्टर ऑयल बीजों को भूनकर उसे कुचलकर निकाला जाता है इसके बाद इस मिश्रण को उबाला जाता है। जिससे तेल गाढ़ा और भूरा हो जाता है। नॉरमल तेल हल्का पीले रंग का होता है। नॉरमल कैस्टर ऑयल फलियों को दबाकर बनाया जाता है। हल्के पीले रंग के कैस्टर ऑयल को उबाला नहीं जाता है। काला कैस्टर यल स्कैल्प सर्कुलेशन में मदद करता है जो कि बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

काला कैस्टर ऑयल यूज करने का तरीका
झड़ते बालों के लिए कैस्टर ऑयल काफी फायदेमंद होता है। बालों में कैस्टर ऑयल को लगाने के लिए एक बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल में कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। कैस्टर ऑयल बहुत गाढ़ा होता है जिसे बालों में लगाना मुश्किल होता है। कैस्टर ऑयल में नारियल तेल मिलाएं। नारियल तेल मिलाने के बाद आप बालों में कैस्टर ऑयल को आसानी से लगा सकते हैं। नारियल और कैस्टर ऑयल को मिलाने के बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं। 5 मिनट तक मसाज करें। 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

काले कैस्टर ऑयल के फायदे
सॉफ्ट बाल- काला कैस्टर ऑयल नेचुरल कंडीशनर है जो कि बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। कैस्टर ऑयल दोमुंहे बालों को कम करता है। कैस्टर ऑयल लगाने से नए बाल उगते है जिससे बाल घने हो जाते है।
मजबूत घने बाल- काले कैस्टर ऑयल लगाने से डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्या को कम किया जा सकता है। कैस्टर ऑयल में ओमेगा 9, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो कि डैंड्रफ को दूर कर बालों को मजबूत और घना बनाता है। कैस्टर ऑयल बालों की नेचुरल नमी बनी रहती है जिससे बाल लंबे और घने बने रहते है।
शाइनी बाल- काला कैस्टर ऑयल में विटामिन ई पाया जाता है जो कि बालो को पोषण देने में काम आता है। ब्लैक कैस्टर ऑयल लगाने से बालों में शाइन आती है।



Click it and Unblock the Notifications
