Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
न्यू ईयर पार्टी में ग्लैमरस लुक के लिए करीना कपूर के इस हेयरस्टाइल को करें कैरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने लुक्स के साथ साथ अपने स्टाइलिश हेयर स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। करीना कपूर अपने आउटफिट के साथ डिफरेंट हेयर स्टाइलिश कैरी करती हैं। करीना कपूर के इस हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बुफां बन बनाया हुआ है। बुफां बन को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आपको बन हेयरस्टाइल पसंद है तो आपको बुफा हेयरस्टाइल कैरी करना चाहिए। न्यू ईयर पार्टी के दौरान भी आप इस हेयरस्टाइल को कैरी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं बुफां बन बनाने के स्टेप बाई स्टेप तरीका।

स्टेप 1- बुफा हेयर स्टाइल हेयरवॉश करने के दो या तीन बाद बनाना चाहिए। सबसे पहले बालों में चौड़े दांतों वाली कंघी से सुलझा लें। सुलझे बालों में हेयरस्टाइल में फिनिश लुक आता है।
स्टेप 2- टेल कोम या फिर उंगलियों की मदद से बालों के सेक्शन बनाएं। कोम या फिर अपनी उंगली को कान के पास लाएं एक कान से दूसरे कान तक सीधी रेखा बनाए ताकि सामने वाले बालों का एक सेक्शन बन जाए।
स्टेप 3- सामने से बालों का सेक्शन बनाने के बाद इन बालों को क्लिप कर दें। फिर पीछे के बचे हुए बालों की हाई पोनीटेल बना लें। पोनीटेल को मोड़ते हुए मेसी बन बनाएं। पिन की मदद से इसे अच्छे से सेट कर लें

स्टेप 4- आगे के बालों से पिन हटाए और इसे दो सेक्शन्स में बांट लें। फिर हर सेक्शन को दो सेक्शन में बांट लें। इससे आपके पास चार सेक्शन होंगे।
स्टेप 5- अब इन चार सेक्शन में नीचे वाले सेक्शन को बैक कोम करें। इसे बन के नीचे ऊपर लपेट दे। दूसरे नीचे वाले सेक्शन के बाद भी यही करें।
स्टेप 6- ऊपर वाले दोनों सेक्शन में किसी एक को टीज करें फिर उसे सिर के ऊपर एक दूसरे की ओर तिरछा लाते हुए पीछे की ओर ले जाएं और बनाए हुए बन में बॉबी पिन की सहायता से सेट कर लें। यही प्रक्रिया बचे हुए बालों के साथ दोहराएं।
स्टेप 7- सामने के सेक्शन को इस तरह से खींचे की यह बुफा बन की रह नजर आएं । टेक्स्चराइज़िंग स्प्रे का इस्तेमाल कर अपने लुक को करें कंप्लीट।



Click it and Unblock the Notifications
