Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
दिवाली पर अपने आउटफिट के लिए चाहिए परफेक्ट लुक, तो कैरी करें ये इजी हेयरस्टाइल

त्योहारों का सीजन आते ही सभी लोग अपनी-अपनी तैयारियों में लग जाते हैं। पूरे साल दिवाली त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते है। बड़े से छोटे सभी लोग इस त्योहार को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। बच्चें मिठाई, तरह-तरह के पकवान खाने और पटाखे फोड़ने के लिए, तो वहीं महिलाओं सजन सवरने और नए कपड़े पहने के लिए तैयार रहते है। महिलाएं इसी कोशिश में रहती हैं कि वो बाकी महिलाओं से अलग और सुंदर दिखें। कपड़ों से लेकर मेकअप तक में एक दूसरे से अच्छी दिखने की कोशिश करती है। ऐसे में परफेक्ट मेकअप और आउटफिट के साथ कौन सा हेयर स्टाइल परफेक्ट लगेगा, इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे कैरी करके आप खुद को और ज्यादा खूबसूरत और एक्ट्रेक्टिव बना पाएंगी।

साइड पार्टेड हेयर बन
हर महिला को ब्रेड हेयर स्टाइल बनाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो बन हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं। अगर आपको अपने हेयर स्टाइल के साथ कुछ ट्विस्ट करना है, तो आप साइड बन भी बना सकती हैं। इस दिवाली आप अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ साइड पार्टेड हेयर बन बना कर खुद को एक एलीगेंट लुक भी दे सकती हैं ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ किसी भी तरह का बन कभी बॉरिंग नहीं लगता है। तो आप इस हेयरस्टाइल के साथ जा सकती हैं।

साइड ब्रेड
आपके किसी भी आउटफिट के साथ ये साइड ब्रेड हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। इस हेयर स्टाइल को आप किसी भी ट्रेडिशनल आइटफिट के साथ कैरी कर सकती है। ये हेयर स्टाइल आपको एक परफेक्ट लुक देगा। एक दो बार कोशिश करके आप खुद ये हेयरस्टाइल आसानी से बना सकती है।

फिशटेल ब्रेड
ब्रेड्स हेयर स्टाइल हर तरह के ट्रेडिशनल लुक के लिए बेस्ट है। इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत भी नहीं लगती। अगर आपको डिटेलिंग हेयर स्टाइल पसंद है, तो फिशटेल चोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। साड़ी से लेकर लहंगा, सूट से लेकर इंडो वेस्टर्न आउटफिट हर तरह के लुक के साथ फिशटेल ब्रेड एक परफेक्ट हेयर स्टाइल है।

वॉटरफॉल ट्विस्ट वेव हेयर स्टाइल
अगर आपके बहुत हैवी हेयर है। और ऐसे हेयर्स के साथ आप किस तरह का हेटरस्टाइल बनाए इसे लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं, तो आप वॉटरल ट्विस्ट वेव हेयर स्टाइल के साथ जा सकते हैं। हैवी हेयर वाली महिलाओं के लिए ये हेयर स्टाइल सबसे परफेक्ट है, जो इंडो वेस्टर्न ड्रेस या गाउन के साथ ज्यादा सूट करता है। आप चाहे तो कुछ हेयर एक्सेसरीज भी अपने बालों में लगा सकती हैं। जिसके बाद आप सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएंगी।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
