Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल कैसे करें?
मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल मेकअप के असर को लंबे समय रखने के लिए किया जाता है। भले ही यह प्रोडक्ट कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में हाल फिलहाल ही आया हो, पर ये बड़ी तेजी से पापुलर हो रहा है। दरअसल प्राइमर स्किन पर ज्यादा समय तक रहने वाला एक रक्षात्मक कवच बना देता है, जिससे मेकअप नेचुरल दिखता है। ये मेकअप से पहले स्किन को तैयार करने में मदद करता है। प्राइमर एक सपोर्ट की तरह काम करता है जिससे चेहरे पर मेकअप का असर ज्यादा समय के लिए रहता है।
प्राइमर को मॉइस्चराइजर के बाद लगाएं और उस भाग पर लगाएं जहां मेकअप ज्यादा समय तक नहीं टिकता है। जैसे ठुड्डी, पलक और होंठ पर। इसके बाद आप इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। मेकअप करने से पहले यह जरूरी है कि आपका चेहरा साफ हो।

प्राइमर को लगाने का तरीका
1. अपने चेहरे को साबुन या फेस वॉश से अच्छी तरह से धोएं। धोन के लिए ठंडे पानी का प्रयोग करें।
2. किसी मुलायम और साफ तौलिए से अपने चेहरे को आराम से पोछें। अब इसे अच्छी तरह से सूख जाने दें।
3. जब यह सूख जाए तो चेहरे पर प्राइमर लगाएं।
4. उन हिस्सों पर ज्यादा ध्यान दें जहां आपका मेकअप ज्यादा समय के लिए नहीं टिकता है। जैसे पलक, होंठ और ठुड्डी। इसके बाद पूरे चेहरे पर लगाएं।
5. चेहरे को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, ताकि प्राइमर स्किन द्वारा सोख लिया जाए।
6. इसके बाद सामान्य मेकअप की तरह ही फाउंडेशन लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
