Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैसे रखें मेकअप प्रोडक्ट को सुरक्षित
यदि आपके मेकअप प्रोडक्ट्स से अजीब तरह की गंध आने लगे, लिपस्टिक का कलर चेंज हो जाए या फिर किसी प्रोडक्ट को लगाने के तुरंत ही बाद आपकी त्वचा पर रैश पड़ जाए तो उसे बिना कुछ समझे बदल डालिये। ये ब्यूटि प्रोडक्ट बडे़ ही महंगे आते हैं और इसलिये ये आपके लिये बुहत खास होते हैं। मगर आपको जानना होगा कि इनकी एक एक्सपायरी डेट भी होती है जिसके अनुसार आप उसे यूज कर सकती हैं। कई बार आप अपने प्रोडक्ट को किस प्रकार से यूज करती हैं, उससे भी इनके खराब होने का डर बना रहता है।
कोई विशेष प्रोडक्ट अगर आप महीनों से इस्तेमाल कर रही है और वह अचानक खराब हो जाए तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। हालांकि अधिकतर कॉस्मेटिक या स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किसी न किसी तरह का केमिकल मौजूद होता है, लेकिन एक समय बाद उसके खराब होने का खतरा बना ही रहता है।

आइए जानते हैं कि कौन से प्रोडक्ट्स कितने समय तक इस्तेमाल किए जा सकते है और उन्हे सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है।
कैसे रहे लंबे समय तक सही
1. कई प्रोडक्ट धूप और बार बार हवा लगने पर खराब हो जाते हैं। तो ऐसे में बिल्कुल भी चांस ना लें और उन्हें ठंडे, सूखे और अंधेरे वाले स्थान में रखे। धूप, नमी और आंच वाली जगहों से दूर रखें।
2. कोई भी स्किन केयर या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। दो-तीन बार डिप न करे। जैसे एक आंख के लिए एक बार लिक्विड आई लाइनर ब्रश निकालें तो बार-बार डिप न करे।
3.अपने मेकअप ब्रश या फाउंडेशन वाले स्पॉन्ज को हर बार इस्तेमाल के बाद धोएं।
4. अगर आपके पास क्रीम का बड़ा जार है तो सुरक्षित रखने के लिए अपनी जरूरत भर की निकालकर एक छोटे कंटेनर में रखें। निकालने के लिए स्टेरेलाइज स्पैटुला का प्रयोग करे।
5. अपने हैडबैग में जरूरत से अधिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स न रखें। शरीर के तापमान और गर्मी के कारण प्रोडक्ट्स की अनुकूलता नष्ट होने लगती है और कई बार उसका रंग भी बदल जाता है।
कौन सा प्रोडक्ट रहेगा कब तक सही -
- लिक्विड फाउंडेशन - 6 महीने
- लिपस्टिक- 8 महीने
- पाउडर मेकअप- 1 साल
- मस्कारा- 2-3 महीने
- आईशैडो, आई लाइनर- 6 महीने
- कंसीलर -3 महीने



Click it and Unblock the Notifications
