Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
मेकअप करते समय न करें ये 9 गल्तियां
उम्र कोई भी हों, हर उम्र पर औरतों में मेकअप करने का शौक बना ही रहता है। और आखिर हो भी क्यूं न। मेकअप किसी भी फीमेल के चेहरे को और सुंदर बना देता है और उसे फ्रेश लुक देता है। सुंदर दिखने से फीमेल में कॉन्फीडेंस आता है और वह हर काम को और बखूबी व परफेक्शन से कर सकती है।
Women's Apparel - Get 70% + 30% OFF only at Flipkart
वैसे, हम सभी लड़कियों या महिलाओं को पता ही होता है कि मेकअप करने के बेसिक क्या हैं, आपको क्या और कैसे एप्लाई करना है। लेकिन कई बार मेकअप करते समय हम कई सामान्य गल्तियां कर देते हैं तो हमारी सुंदरता में धब्बा बन जाती है।
Get 80% Off across website only at Snapdeal
आइए मेकअप की इन गल्तियों को जानते हैं ताकि इन्हे करने से बचा जा सकें और आप परफेक्ट एंड ब्यूटीफुल का कॉम्बो लगे।

1. सोने से पहले मेकअप न हटाना:
कई बार आप अच्छा सा मेकअप करती हैं, पार्टी एंजाय करती हैं लेकिन उस मेकअप को चेहरे से नहीं उतारती हैं, जिससे आपका चेहरा खराब हो सकता है। रात को सोते समय मेकअप रिमूवर या बेबी ऑयल से मेकअप निकालना कतई न भूलें। इससे आपके चेहरे पर दानें या मुहांसे बिल्कुल नहीं होगें।

2. मेकअप ब्रश का इस्तेमाल:
मेकअप को हाथों से पोतने की बजाय उसे मेकअप ब्रश से करें, तो ज्यादा अच्छा होगा। लेकिन इस ब्रशों को साफ भी रखना चाहिए। इन ब्रश को बेबी शैम्पू में डालकर धो दें, इससे इनकी शाइन नहीं जाएगी और सॉफ्टनेस भी बरकरार रहेगी, अगर ये ब्रश खराब हो गए तो आपका मेकअप भी खराब हो जाएगा।

3. आंखों का मेकअप गलत तरीके से निकालना:
कई महिलाएं, अपनी आंखों के मेकअप को निकालने के लिए उन्हे रगड़ डालती हैं, ऐसा कतई न करें। अांखें, नाज़क होती हैं उन्हे रगड़े नहीं बल्कि उन्हे हल्के हाथों से कॉटन में आईमेकअप रिमूवर से मेकअप छुड़ाने का प्रयास करें।

4. हर दिन वॉटरप्रुफ मस्कारा लगाना:
वॉटरप्रुफ मस्कारा, हमेशा लगाना आपकी पलकों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें। ऐसा करने से पलकें ड्राई हो जाती हैं और उनमें शाइन भी नहीं रह जाती है। अगर आपको मस्कारा लगाने का शौक है तो रेगुलर मस्कारा लगाएं, इससे आपकी पलकें हमेशा स्वस्थ रहेगी।

5. पूरे चेहरे पर ब्रॉन्जर लगाना:
महिलाओं को अपने चेहरे पर ब्रॉन्जर लगाना बहुत पसंद होता है, और वो उसे पूरे चेहरे पर लगा लेती हैं। ऐसा कतई न करें, वरना आप खुद की स्कीन को चौपट कर रही हैं। इसे हल्का सा ही लगाएं और हल्का सा स्ट्रोक नाक वाले हिस्से पर दें। पूरे चेहरे पर न पोतें।

6. बहुत सारा फाउंडेशन चिपड़ लेना:
कुछ औरतों को लगता है कि फाउंडेशन से उनके चेहरे में शाइन आ जाती है। ऐसा हरगिज नहीं है, फाउडेशन आपके चेहरे पर इंस्टेन्ट ग्लो ला देता है लेकिन अगर उसे उचित मात्रा में लगाया जाएं। बहुत ज्यादा न लगाएं।

7. गलत ढंग से लिप लाइनर लगाना:
कुछ फीमेल को लाइनर लगाना सही से नहीं आता है। लाइनर लिप को शेप देने के लिए लगाया जाता है न कि उसे लिपिस्टक की तरह इस्तेमाल करने के लिए। लिप लाइनर को होंठो के आकार में बाहरी आउटलाइन करके लगाएं। इसके बाद ही लिपिस्टक लगाएं।

8. सालों तक मेकअप प्रोडक्ट रखना:
अगर खाने पीने के सामान की एक्सपायरी डेट हो सकती है तो मेकअप प्रोडक्ट भी खराब हो ही सकते हैं, इतनी सीधी सी बात उन लोगों की समझ में क्यों नहीं आती है जो सालों तक एक ही तरीके के प्रोडक्ट को संजों कर रखते हैं, ताकि वह उन्हे थोड़ा इस्तेमाल करके दिखाने के लिए रखे रहें।

9. बॉडी को मॉइश्चर न करना:
अच्छी तरह चेहरा टिप-टॉप कर लिया, हाथ पैरों में क्रीम लगा ली। लेकिन आपने अपनी बॉडी को कभी मॉइश्च नहीं किया। इससे आपकी त्वचा में रूखापन आ सकता है। अपनी बॉडी की स्कीन को हाईड्रेट रखने के लिए हॉट शॉवर लें, प्रदुषण से बचें और एवोकेडो ऑयल से मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
