Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानें, फाउंडेशन यूज़ करने का सही तरीका
दुकान से फाउंडेशन चुन कर लगाने का काम बड़ा ही आसान लगता है। लेकिन चेहरे पर एक शेड लाइट या एक शेड डार्क, समझना काफी मुश्किल है। जिन लोगों को नहीं पता कि फाउंडेशन क्या होता है, उन्हें हम बता दें कि फाउंडेशन एक लाइट कलर का लिक्विड होता है, जिसे चेहरे पर दाग धब्बों और डार्क सर्कल को छुपाने के लिये लगाया जाता है।
Jabong Big Brand Sale! Buy Fashion Products Now at 80% Discount Hurry
फाउंडेशन को हमेशा अपनी स्किन टोन से एक शेड लाइट ही खरीदना चाहिये। अगर आपका फाउंडेशन चेहरे के रंग से नहीं मिलेगा तो, यह काफी फेक लगेगा।
चेहरे पर फाउंडेशन हमेशा नेचुरल ही दिखना चाहिये। आइये जानते हैं सती तरीके का फाउंडेशन कैसे चुनें और क्या है इसे लगाने का सही तरीका।

ऑइली स्किन के लिये फाउंडेशन
ऑइली स्किन वालों को हमेशा मैट फिनिश फाउंडेशन खरीदना चाहिये, क्योंकि दिन खतम होने के बाद आपके चेहरे से निकला हुआ तेल आपके फाउंडेशन को चमकीला बना देगा। इसी तरह से ड्राई स्किन वालों को मेट फिनिश फाउंडेशन नहीं खरीदना चाहिये क्योंकि इससे उनके स्किन पर पैच नज़र आने लगेंगे।

फाउंडेशन लगाने से पहले
सबसे पहले अपने चेहरे को क्लींजर से साफ करें और फिर उस पर मॉइस्चराइजर लगाएं। मॉइस्चराइजर से अपनी स्निक को 5 मिनट के लिये मसाज करें, जिससे आपकी स्किन पूरी तरह से नम हो जाए। अब 5 मिनट तक का इंतजार करें।

प्राइमर लगाएं
प्राइमर लगा कर चेहरे के पोर्स को भरें। इससे आपका चेहरा ब्राइट दिखेगा और उस पर फाउंडेशन भी अच्छे से लगेगा।

फाउंडेशन लगाएं
उंगलियों से चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं और फिर उसे फैलाने के लिये स्पॉन्ज का प्रयोग करें। इससे आपको एक अच्छी फिनिशिंग मिलेगी।

कंसीलर
अब आखिर में कंसीलर का प्रयोग करें और अपने डार्क सर्कल तथा दाग धब्बों को छुपाएं। अगर आप कंसीलर का प्रयोग फाउंडेशन का प्रयेाग करने के बाद करेंगी तो इससे आपका कंसीलर ज्यादा यूज़ में नहीं आएगा और वह बच जाएगा। आपका कंसीलर लगाते वक्त उस पर ज्यादा प्रेशर नहीं लगाना है इसे बस हल्के से लगा लें।

आखिर में मेकअप सेट करें
अब फेस ब्रश ले कर चेहरे से अत्यधिक पावडर हट दीजिये। आप चाहें तो एक सेटिंग स्प्रे का भी प्रयोग कर सकती हैं, जिससे चेहरे का मेकअप बिल्कुल भी फैले नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
