Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
जानें, कब रिजेक्ट कर देना चाहिये अपना कॉस्मेटिक प्रोडक्ट?
जैसे ही किसी प्रोडक्ट की एक्सपॉयरी डेट आती है, उसे तुंरत फेंक देना चाहिए। लेकिन कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो ढ़ेर सारे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को खरीद लाती हैं और फिर उन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल नहीं करती हैं जिसके कारण वो रखे-रखे ही खराब हो जाते हैं।
फाउंडेशन, मस्कारा, आईलाइनर आदि को कोई भी डेली नहीं लगाता है, अगर वो वर्किंग नहीं है।
मेकअप प्रोडक्ट को रखने के लिए उनकी गाइडलाइन को अवश्य फॉलो करें और उनकी एक्सपायरी डेट भी जरूर देख लें।
साथ ही आपको यह जानकारी भी रखनी चाहिए कि कौन से प्रोडक्ट को कितने समय तक अधिकतम, अपने मेकअप किट में रखा जा सकता है।
सालों तक प्रोडक्ट को किट में रखने से वो सही नहीं बने रहते हैं और न ही उनके इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ रहेगी। बल्कि ऐसे उत्पाद, त्वचा पर बुरा असर छोड़ देते हैं।

1. मस्कारा :
तीन महीने तक ही एक मस्कारा को इस्तेमाल करें। उसके बाद इसके इस्तेमाल करने से पलकें झड़ सकती हैं और आंखों में लालामी आ सकती है। साथ ही संक्रमण होने का डर भी बना रहता है।

2. फाउंडेशन:
फाउंडेशन को एक साल से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे हाथों से भी नहीं लगाना चाहिए वरना इंफेक्शन होने का डर बना रहता है। साथ ही इसे कूल और ड्राई स्थान पर रखना चाहिए।

3. आईलाइनर:
लिक्विड आईलाइनर हो या पेंसिल आईलाइनर; दोनों को ही अधिकतम 8 महीने तक इस्तेमाल करना चाहिए। जब यह हल्का सा ड्राई हो जाता है तो इसका यूज करना बंद कर दें, वरना आंखों में भारीपन लगता है।

4. कंसीलर:
कंसीलर को कोई भी नियमित इस्तेमाल करना नहीं चाहता है। इसे खरीदने के बाद अधिकतम 12 से 18 महीने तक ही मेकअप में रखें। बाद में इसे हटा दें, वरना आपकी त्वचा पर पैचेस भी पड़ सकते हैं।

5. ब्लश और ब्रोंजर:
ब्लश और ब्रोंजर को आप 2 साल तक मेकअप किट में रख सकती हैं। लेकिन इसे ड्राई एंड कूल प्लेस पर रखना चाहिए। अगर यह सूख जाता है तो इसे तुरंत हटा दें। इसके ब्रशों को गंदा न होने दें, गंदे पर उन्हें तुरंत बदल दें।

6. लिपस्टिक:
लिपस्टिक को एक साल तक रख सकते हैं लेकिन अगर आप इसे सीधे होंठो पर न लगाकर कॉटन बॉल से लगाती हैं तो इसे काफी लम्बे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

7. आईशैडो:
अगर पाउडर आईशैडो है तो दो साल तक स्टोर कर सकते हैं और क्रीम शैडो को एक साल तक स्टोर कर सकते हैं। इनके ब्रशों को बिल्कुल क्लीन रखें, ताकि आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन न होने पाएं।

8. लिप ग्लॉस:
लिप ग्लॉस को 6 महीने में ही बदल दें। वरना होंठ काले पड़ सकते हैं या उनमें कोई और समस्या आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
