Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जरा सम्भलकर लगवाएं नकली आईलैशेज वरना हो सकती है ये प्रॉब्लम
लड़कियां सुंदर दिखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए वो कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं। लड़कियों की खूबसूरती उनकी बड़ी बड़ी आंखों और घनी लम्बी पल्कों से। आजकल लड़कियां अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नकली और सिंथेटिक आईलैशेज का यूज करती हैं।
ताकि वो सुंदर और कुछ अलग हटकर दिखे लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगी कि सुंदर दिखने के चक्कर में आप को लेने के देने पड़ सकते हैं। मतलब इन पलकों को चिपकाने के लिए ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें ढ़ेर सारा केमिकल होता है।
आपको नकली पलकें बार-बार या बहुत अधिक समय के लिए नहीं लगानी चाहिए क्योंकि वे आपकी आंखों पर कई हानिकारक प्रभाव डाल सकती हैं।

आंखों में संक्रमण
नकली आईलैशेज़ से कॉर्निया और पलकों के संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आपकी आंखों में दर्द या चुभन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

डर्माटाइटिस
आपकी ब्यूटीशियन जिस प्रकार के ग्लू का इस्तेमाल करती है उससे आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है और त्वचा की सूजन या डर्मटाइटिस भी हो सकता है। इसीलिए आईलैशेज लगवाते वक्त इस बात पूरी तरह ध्यान रखें कि आपकी ब्यूटीशियन या आपका एस्थेटिशियन या ब्यूटीशियन ऐसे ग्लू का उपयोग नहीं करता हो जिसमें फार्मलाडेहाइड हो

केमिकल रिएक्शन
केमिकल की वजह से आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं और चुभन या स्टिंगिंग, जलन और सूजन हो सकती है या दाने भी ऊभर सकते हैं।

पलकों का झड़ना
संक्रमण और एलर्जी के अलावा, आपकी आंखों को अस्थायी या स्थायी नुकसान भी हो सकता है। भारी-भरकम एक्सटेंशन की वजह से आपकी पलकों पर तनाव हो सकता है और यह टूट सकते हैं, या आपके फॉलिकल को नुकसान पहुंचा सकता है। तो उन नकली पलकों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार विचार ज़रूर करें, क्योंकि आपकी पलकों के गिरने के बाद उन्हें दोबारा उगने में समय लग सकता है।

इन बातों का ध्यान रखें
- एक्सटेंशन लगाने के बाद से ही ध्यान दें कि आपको खुजली, दर्द और लाली जैसे समस्याएं तो नहीं हो रहीं।
- यदि आपको तेज़ खुजली या जलन जैसा कुछ महसूस हो रहा है तो ज्यादा जोर से न खुजलाएं वरना समस्या हो सकती हैं।
- अगर नकली पलकों से आपको बहुत अधिक परेशानी होती है, तो तुरंत अपनी ब्यूटीशियन से उन्हें तुरंत निकालने के लिए कहें।
- अगर आप आईलैशेज एक्सटेंशन करवानी चाहती है तो किसी सही जगह से करवाएं।
- अपनी नैचुरल पलकों के बालों को बढ़ाने या घना करने के लिए, ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।
- कैस्टर ऑयल से भी पलकें घनी और लम्बी होती हैं।
- हमारी आईलिड बहुत ज्यादा नाज़ुक होती है इसलिए बढ़िया क्वालिटी के साथ-साथ हल्के आईलैश खरीदें।
- ध्यान रखें कि आईलैशेज लगाने के करीब 24 घंटे तक आंखों पर पानी न लगने दें।अपने आईलैशेज़ को लंबे समय तक चलाना चाहती हैं तो नियमित टचअप करें क्योंकि उनके गिरने का खतरा बना रहता है।

ये भी है जरुरी




Click it and Unblock the Notifications
