Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
रानी पद्मावती में दीपिका पादुकोण ने ऐसा किया है मेकअप
आप चाहे इन्हें रानी पद्मावती कहिये या फिर फिल्म पद्मावती की दीपिका पादुकोण। जी हां, दिसंबर में रिलीज़ होने जा रही इस मूवी में दीपिका पादुकोण क्या खूब लगी हैं, यह तो आपने फिल्म का ट्रेलर देख कर ही अंदाजा लगा लिया होगा।
यह कहानी 12वी सदी की महारानी पद्मावती की है, जिसका रोल बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। कहते हैं कि रानी पद्मावती बेहद ही खूबसूरत थीं इसलिये जब बात खूबसूरत दिखने की हो तो दीपिका का मेकअप लुक भी फिल्म में अच्छा लगना चाहिये।
आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये बताएंगे कि मूवी के लिये दीपिका को कैसे तैयार किया गया। जब बात इनके लुक की आए तो आपके लिये ये जान लेना बहुत जरुरी है कि दीपिका का मेकअप राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मेकअप और प्रोस्टेटिक्स कलाकार प्रीतिसिंह सिंह ने किया है।
अगर आप चाहें तो दीपिका के ये 5 ब्यूटी और मेकअप गोल को अपना सकती हैं। दीपिका के इस लुक की जो सबसे यूनीक बात लगी वो थी इनके जुड़े हुए आइब्रोज़।
जी हां, आज कल तो लड़कियें को पसंद नहीं है कि उनके आईब्रोज जुड़े हुए हों, लेकिन हो सकता है कि दीपिका के इस लुक को देखने के बाद वे अपना नज़रिया थोड़ा बदल लें।

1. दीपिका की हेयरस्टाइल
ट्रेलर में बहुत सारी जगह दिखाया गया है कि दीपिका के बाल पल्लू से ढंके हुए हैं क्योंकि उस जमाने में महारानियां अपने सिर को ढंक कर रखती थीं। पर एक पिक्चर में दीपिका ने अपने बालों को खोल कर रखा
है, जिसमें उन्होंने साइड की चोटी बना रखी है। इसे घर पर बनाना काफी सिंपल है जिसे आप आराम से ट्राई कर सकती हैं।

2. आईब्रो के ऊपर बिंदी
आज भले ही हम आईब्रो के बीच में बिंदी लगाते हों, लेकिन पहले के जमाने में औरते बिंदी को दोंनो आईब्रोज़ के बीच में थोड़ा ऊपर की ओर लगाती थीं। फिल्म की सारी ही तस्वीरों में दीपिका ने लाल रंग की बिंदी ही लगाई है। इससे दीपिका की खूबसूरती भी काफी बढ़ी है।

3. दीपिक का आईमेकअप
दीपिका ने अलग अलग जगहों पर अलग तरीके से आईमेकअप कर रखा है। जिसमें से एक आईमेकअप काफी बार प्रयोग किया गया है जैसे उन्होंने विंग्ड आईलाइनर लगा रखा है और उसके साथ आधी आंखों में काजल लगाया है। हां यह थोड़ा सिंपल है दिखने में लेकिन, पुराने जमाने में यह एक आंखों को एक रॉयल लुक प्रदान करता था। वैसे अगर आप आईलाइनर के बारे में थोड़ा अधिक जानती होंगी तो, आज कल विंग्ड आईलाइनर का काफी फैशन है।

4. मिली हुई आईब्रोज़
दीपिका के चेहरे पर जो सबसे ज्यादा आकर्षक लग रहा है, वह है इनकी मिली हुई आईब्रोज़ जिसे अंग्रेजी में यूनीब्रो भी कहते हैं। हांलाकि यह मेकअप दृारा ही बनाया गया है लेकिन रियेलिटी में रानी पद्मावती की भी जुड़ी ही भौंहे ही थीं।

5. पद्मावती में दीपिका के लिप कलर
पिक्स देख कर काफी लोग बोल रहे हैं कि दीपिका ने मूवी के लिये चहरे पर ज्यादा मेकअप नहीं किया है लेकिन ऐसा नहीं है। दीपिका ने ब्राउन शेड का लिप कलर लगाया है, जो अलग - अलग पिक्स में अलग शेड्स के हैं।



Click it and Unblock the Notifications
