Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इन आसान तरीकों से नेल्स को बनाएं खूबसूरत
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ आसान तरीकों से अपने नेल्स को खूबसूरती के साथ मजबूती भी दे सकती हैं।
खूबसूरती किसे पसंद नहीं, हर इंसान चाहता है कि वो सुंदर दिखे और जिसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोटेक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं।
लेकिन क्या चेहरे की खूबसूरती ही आपके लिए जरूरी है, अगर ये सवाल हम आपसे पूछे तो आप शायद ये कहे कि नहीं, आपके लिए शरीर के हर अंग की सुंदरता जरुरी है।
जिनमें से एक है आपके नाखूनों की खूबसूरती, जी हां इस यह बिल्कुल सच है कि आपके नाखून भी आपके शरीर का वो हिस्सा है, जिसकी सुंदरता भी लोगों के आकर्षण का केंद्र होती है, लेकिन हाथों और पैरों की खूबसूरती आपके नेल पॉलिश लगाने के ढंग और नाखूनों के सही आकार पर निर्भर करती है।
क्योंकि जो लोग नेल-पॉलिश को अपने नाखूनों पर ठीक से नहीं लगाते हैं या फिर जिनके नाखूनों के आकार सही नहीं है, उनके हाथ देखने में काफी खऱाब लगते हैं और उनकी नेल पॉलिश भी जल्दी छूटने लगती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप अपने नाखूनों को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।

1-नेल्स पर लगा पुराना नेल पेंट हटा दें-
अगर आप चाहती है कि आपके नेल्स आकर्षक लगें और उन पर नेल पेंट अच्छे से लगे तो अपने नेल्स पर लगे पुराने नेल पेंट को नेल पॉलिश रिमूवर से हटा दें। क्योंकि, अगर आप पुराने नेल पेंट के ऊपर ही दूसरा नेल पेंट लगाएंगी, तो वह दिखने में काफी भद्दा लगेगा इसलिए बेहतर यही होगा की नेल्स से आप पुराने लगे नेल पेंट छुड़ा ही लें।

2-नेल्स को सही शेप दें-
वहीं नेल पॉलिश लगाने से पहले आप अपने नाखूनों को शेप देना न भूलें, क्योंकि अगर आप नेल्स को ठीक से शेप नहीं देंगी तो आपके नाखून अच्छे नहीं दिखेंगे, और न ही नेल पॉलिश अच्छी लगेगी, इसलिए अब जब भी आप नेलपेंट लगाने की सोंचे तो नेल्स को सही आकार देना ना भूलें।

3-नेल पॉलिश लगाते समय साफ और सूखे हों नेल्स-
नेल पेंट लगाने से पहले आप इस बात का ध्यान जरुर रखे कि आपके नाखून अच्छे से साफ किए हुए और सूखें हों, क्योंकि जब आप साफ और सूखे नाखून पर नेल पेंट लगाओगे तब वह फ्रेश और ज्यादा देर तक टिकेगी।

4- नेल्स पर दोबारा कोट करना है जरूरी
नेल पेंट लगाते समय आपको कोट का विशेष ध्यान रखना है क्योंकि बेस कोट आपके नेल्स पर काफी दिनों तक टिकता है, साथ ही यह एक जैसा भी लगता है, इसलिए आप, बेस कोट का पहला लेयर आधे नेल्स पर लगाएं और इसका दूसरा कोट पूरे नाखून पर लगाएं, जिससे आपकी नेल पॉलिश लंबे समय तक टिकी रहेगी।

5-हमेशा चुने अच्छी क्वालिटी की नेल पेंट
आपके लिए इस बात का ख्याल रखना बेहद जरुरी है कि आपको हमेशा ब्रांडेड नेल पॉलिश ही अपने नेल्स पर लगानी चाहिए। क्योंकि ख़राब क्वालिटी की नेल पेंट आपके नाखून को न सिर्फ पीला बनाती है बल्कि इसके इस्तेमाल से नाखून टूटने भी लगते हैं।

6- ठंडे पानी में हाथ डाले
अगर आप अपनी नेल पॉलिश को जल्दी सूखाना चाहती है तो इसके लिए आप अपने नाखूनों को ठंडे पानी में कुछ देर के लिए डुबों कर रखें, इससे ना सिर्फ नेल पेंट जल्दी सूखगी बल्कि आपकी नेल पॉलिश पक्की हो जाएगी और ज्यादा शाइन भी करेगी।

7 - नेल्स को टूटने से बचाएँ-
आमतौर पर आपकी सबसे बड़ी समस्या नेल्स के टूटने की होती है जिसका कारण होता है खराब नेल पालिश का प्रयोग और गंदगी, इसलिए आप अपने नेल्स को हो सके तो साफ रखे और जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर हफ्ते में दो बार इसे अपने नाखुनों में लगाये, यकीन मानिए इस प्रयोग से आपके नेल्स को मजबूती के साथ शाइनिंग भी मिलेगी



Click it and Unblock the Notifications
