Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गरबे में रातभर मेकअप टिका रहेगा अगर फॉलो करेंगी ये 7 टिप्स
क्या आप भी नवरात्रि में डांडिया खेलने के लिये बेताब हैं लेकिन मेकअप ना टिकने का डर सता रहा है? आज कल मुंबई हा या दिल्ली, चिपचिपी गर्मी हर जगह पर है।
तेज म्यूजिक पर जोरों का डांस कहीं आपका मेकअप बिगाड़ ना दे इसके लिये बहुत जरुरी है कि आप कुछ मेकअप के टिप्स हम से ले लें।

इतनी गर्मी मे डांस कर के मेकअप तो खराब हो ही जाता है, लेकिन अगर आप वॉटरप्रूफ मेकअप करवाती हैं और मैट लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं तो आपका मेकअप और मूड दोंनो ही खराब होने से बच सकते हैं। आइये जानते हैं गरबे में रातभर मेकअप टिकाए रखने के फायदे...

प्राइमर जरुर लगाएं
आज कल मौसम थोड़ा चिपचिपा है इसलिये आप का मेकअप टिका रहे, इसके लिये चेहरे पर प्राइमर लगाना ना भूलें। आंखों के पास तो प्राइमर जरुर ही लगाएं क्योंकि इससे काजल नहीं फैलेगा।

वॉटर बेस्ड प्रोडक्ट का प्रयोग करें
मेकअप पिघले नहीं इसके लिये वॉटर बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तमाल करें। ऐसे फाउंडेशन और कंसीलर का प्रयोग करें जो आराम से स्किन में ब्लेंड हो सके। अगर स्किनक ड्राई है तो पहले मॉइस्चराइजर लगाएं और अगर स्किन ऑइली है तो फाउंडेशन को पानी के साथ मिला कर लगाएं।

आई मेकअप कैसे टिकाएं
अगर आई मेकअप ठीक से नहीं किया गया तो यह आपकी आंखों का लुक खराब कर सकता है। पावडर आई शैडो की जगह पर क्रीम आई शैडो अच्छा रहेगा। ये ना केवल ज्यादा देर तक टिकते हैं बल्कि पिगमेंटेड भी होते हैं।

वॉटर प्रूफ आई लाइनर और काजल
याद रखें कि हमेशा smudge proof और water proof आई लाइनर ही चनें। काजल में आप जेल लाइनर ले सकती हैं, ये लंबे समय तक चलते हैं।

क्रीम ब्लश को कहें ना
गालों पर ब्लश चार चांद लगा देते हैं लेकिन अगर आपको चेहरे पर ऑइल नहीं चाहिये तो पावडर ब्लश का प्रयेाग करें। आप चाहे तो क्रीम ब्लश लगा कर बाद में उस पर पावर ब्लश का प्रयोग कर सकती हैं।

लिप्स पर मैट लगाएं
ग्लॉसी लिपस्टिक होंठो पर उतनी देर नहीं टिक पाती जितनी की मैट। होंठो पर पहले लिप बाम लगाएं और फिर उसके बाद मैट लिपस्टिक। या फिर होंठो पर पहले पावडर लगाएं और फिर मैट लिपस्टिक लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।

आखिर में ट्रांसलूयेंट पावडर लगाएं
मेकअप खतम होने के बाद एक फिनिशिंग टच देने के लिये ट्रांसलूयेंट पावडर लगाएं। यह पावड ना केवल लुक को मैटीफाई करेगा बल्कि पसीना आने से भी रोकेगा।



Click it and Unblock the Notifications
