Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
आइलैश कर्लर का करना है इस्तेमाल, तो इन बातों का रखे ध्यान
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आइलैश कर्लर का इस्तेमाल करते समय आपको कौन सी सावधानियां बरतनी है।
बड़ी-बड़ी आँखों वाली महिलाओं को हमारे समाज में काफी आकर्षक माना जाता है। लेकिन आँखे तो ठीक लेकिन हल्की पलकें बहुत सी महिलाओं के लिए परेशानी का सबब होती हैं। पलकों को घना करने के लिए वैसे तो कई प्राकृतिक उपाय हैं। लेकिन उनका रिजल्ट जल्दी मिलने में काफी समय लग जाता है। इसलिए अपनी पलकों को कम समय में घना बनाने के लिए बहुत महिलाएं आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करती हैं। जो उनकी पलकों को बेहतर और घना लुक देती हैं । लेकिन जानकारी के अभाव में कभी-कभी आईलैश कर्लर का उपयोग करना नुकसानदेय भी हो सकता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ये बताएंगे कि आप कैसे आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें जिससे आपकी पलके और आँखे दोनों सुरक्षित रहें।

1- कब करें आईलैश कर्लर का इस्तेमाल
आइलैश कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले आप अपनी आंखों को अच्छी तरह से धो ले और उसे सूखा लें। जिसके बाद आईलैश कर्लर का प्रयोग करें।

2- मस्कारा लगाने से पहले करें आईलैश कर्लर का प्रयोग
आईलैश कर्लर को हमेशा मस्कारा लगाने से पहले इस्तेमाल करें । क्योंकि अगर आप इसका इस्तेमाल मस्कारा लगाने के बाद करती हैं तो मस्कारा स्मज हो जाएगा। इसलिए बहुत ही सावधानी से मस्कारा को पलकों पर लगाएँ |

3- आईलैश कर्ल करते समय बरते सावधानी
आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करते समय आपको काफी सावधानी बरतनी चाहिए और उसे केवल पलकों पर ही करना चाहिए। क्योंकि कई बार जल्दबाजी में पलकों के साथ आपकी आईलिड की त्वचा भी कर्लर में दब जाती है । जिससे आपको दर्द भी होता है और आंखों को भी इससे नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आप ऐसा करने से बचें।

4- आईलैश कर्ल करने का सही तरीका
आईलैश कर्लर का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए शीशे के सामने खड़े होकर, अपने सिर को पीछे की ओर हल्का मोड़ें और इसके बाद पलकों को कर्ल करें। कर्लर का प्रयोग करने के लिए क्लैम्प को खोल कर आइलैश को उनके बीच में डालें और लैश को उनके बेस से कर्ल करना शुरू करें |

5- आईलैश कर्लर को समय-समय पर धोते रहें
आप आईलैश कर्लर का इस्तेमाल कितने समय के लिए करते हैं उसके अनुसार इसे भी साफ करते रहें। इसे साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल करना उचित नहीं होगा। इसके लिए आप एल्कोहल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी पलकें सुरक्षित रहेंगी।

6- अच्छे ब्रांड का आईलैश कर्लर ही खरीदें
ज्यादातर महिलाएं आईलैश कर्लर खरीदते समय सस्ते ब्रांड का चुनाव करती हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि बात आपकी आंखों से जुड़ी हुई है इसलिए आप जब भी आईलैश कर्लर खरीद रही हो तो अच्छे ब्रांड का ही चुनाव करें ।



Click it and Unblock the Notifications