Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
घर पर कैसे बनाएं बादाम से नेचुरल काजल
महिलाओं और लड़कियों के मेकअप में काजल सबसे जरूरी और कॉमन चीज़ होती है। थोड़ा-सा काजल लगाया नहीं कि चेहरे का पूरा लुक ही बदल जाता है।
सदियों से स्त्रियां अपने श्रृंगार में काजल का इस्तेमाल करती आई हैं। हमारी दादी और मां भी काजल लगाती थीं वो भी घर पर बनाकर क्योंकि उस दौर में रेडीमेड आई लाइनर और काजल नहीं मिला करते थे। आंखों को खूबसूरत बनाने के अलावा काजल के कई और भी लाभ होते हैं जैसे कि इससे आंखों को ठंडक मिलती है और इससे आंखों की विशुद्धियां दूर होती हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर ही किस तरह आसानी से काजल बना सकती हैं। इस DIY काजल में सबसे प्रमुख चीज़ है बादाम। तो चलिए जानते हैं इस DIY काजल को घर पर किस तरह नैचुरल और हर्बल चीज़ों से बनाया जा सकता है।
सामग्री
- 4-5 बादाम
- 2 चम्मच एलोवेरा जैल
- 2-3 चम्मच नारियल तेल
- ट्विज़र
- लाइटर
- प्लेट या सेरेमिक कटोरी
कैसे बनांए
- ट्विज़र से कुछ बादाम लें।
- लाइटर की मदद से बादामों को जलाएं।
- कम से कम से 10 मिनट तक जलाएं ताकि ये क्रिस्प और डार्क हो जाएं।
- इन्हें जलाते समय इनके नीचे सेरेमिक प्लेट या कटोरी जरूर रख लें।
- अब जले हुए बादामों का पाउडर तैयार कर लें।
- इसके लिए आप मडलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास मडलर नहीं है तो ब्लैंडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मूद और बारीक पाउडर बनने के बाद इसमें बाकी चीज़ें डालनी शुरु करें।
- एक ताजा एलोवेरा की पत्ती लें और उसका जैल निकाल लें।
- अब जले हुए बादामों में एलोवेरा जैल और नारियल तेल डालें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करके काजल की तरह स्मूद पेस्ट बना लें।
- बेहतर होगा कि आप इसमे ताजा एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करें लेकिन अगर ये नहीं है तो मार्केट में भी आपको रेडीमेड एलोवेरा जैल मिल जाएगा।
- अगर नारियल तेल जम गया है तो उसे हल्का गर्म कर लें और फिर इस रेसिपी में डालें।
- इस काजल को एयरटाइट गिलास जार में डालें ताकि लंबे समय तक इसका प्रयोग कर सकें।
कैसे लगाएं
उंगली से आप आंखों में काजल लगा सकती हैं। अगर आप आंखों के ऊपर वाली आईलिड पर इसे आई लाईनर की तरह लगाना चाहती हैं तो आई लाइनर ब्रश को काजल में डुबोकर उससे आंखों पर स्ट्रोक बनाएं।
कुछ टिप्स
- काजल को खराब होने से बचाने के लिए इसकी सूखी जगह पर थोड़ा सा टैलकम छिड़क दें। आप ब्रश से भी एक्स्ट्रा पाउडर डाल सकती हैं।
- हमेशा काजल को आंखों के बाहरी कोने से लगाना चाहिए ना कि अंदर के कोने से।
- अगर आपने प्राइमर लगाया है तो काजल को सीधा लगाएं। इससे काजल लंबे समय तक टिका रहता है।
बादाम के फायदे
बादाम में आईलैशेज़ के विकास को बेहतर करने की क्षमता होती है और ये आंखों की रोशनी भी तेज करता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्वों से आंखों से धूल-मिट्टी भी निकल जाती है।
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा जैज में ठंडक देने वाले यौगिक मौजूद होते हैं जिससे आंखों को ठंडक मिलती है। इससे आंखें ताजा और रेजुवनेट रहती हैं।
नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल से कालज को जैल का आधार मिलता है। ये नमी देता है और आंखों को ठंडक भी। काजल में इसे मिलाने से उसका टेक्सचर ऑयली और स्मूद रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
