Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ब्राइडल हेयरस्टाइल: फ्लोरल बन हैं इस वेडिंग सीजन ट्रेंड में
हर 'ब्राइड टू बी' का सपना होता है कि उसकी वेडिंग में वो परियों सी दिखें। उसके डी-डे पर उसका लुक एकदम परफेक्ट हो। हर चीज चाहे वो उसका ब्राइडल लहंगा हो या हेयरस्टाइल सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए।
बात अगर अब हेयरस्टाइल की हो रही है तो आजकल लड़किया मेकअप, ज्यूलरी और ड्रेस के साथ अपने हेयरस्टाइल को लेकर भी काफी कॉन्शियस हो गई हैं।
अगर आप भी जल्द दुल्हन बनने वाली है और अपने हेयरस्टाइल को लेकर कंफ्यूज्ड है तो हम आपको आपके लिए एक से बढ़कर एक फ्लोरल बन (फूलों से सजा हुआ जूड़ा) हेयस्टाइल लेकर आएं हैं जो आपके वेडिंग लुक पर चार चांद लगा देंगे।

एलिगेंट अनुष्का शर्मा स्टाइल फ्लोरल बन
पिछले साल अनुष्का शर्मा की शादी का लुक काफी वायरल हुआ था। अनुष्का शर्मा के ब्राइडल लुक के अलावा उनका फ्लोरल बन काफी पॉप्युलर हुआ था। अनुष्का ने अपने ब्राइडल बन को टस्कन हाइड्रेंजिया फूलों से सजाया था। लेकिन ब्राइड टू बी चाहे तो गुलाब के फूलों से इस तरह का फ्लोरल लुक बना सकती है। कुछ दुल्हन आर्टिफिशल फूलों का भी प्रयोग करती हैं।

साइड फ्लोरल बन
आप इंगेजमेंट या कॉकटेल पार्टी के लिए तैयार हो रही है और आप चाहती है कि इस मौके पर आप बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखें तो आप साइड फ्लोरल बन भी ट्राय कर सकती है। इस मौके पर आप स्टाइलिश और कुछ डिफरेंट लग सकती है।
रेड गुलाब फ्लोरल बन
अगर आप अपनी शादी में एकदम रॉयल और क्लासी लुक चाहती है तो लाल रंग के गुलाब का इस्तेमाल कर फ्लोरल बन हेयरस्टाइल ट्राय कर सकती हैं। ये आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देगा।
आउटलाइंड फ्लोरल बन
आपको फ्लोरल बन पसंद है लेकिन आप अपने बालों को पूरी तरह से फूलों का बगिया नहीं बनना चाहती है तो, सादगी के तरह इस तरह से आप अपने ब्राइडल बन को फ्लावर से आउटलाइन को देकर खूबसूरत बना सकती है।


लाइट फ्लोरल बन
अगर आपको लगता है कि आपको अपने ब्राइडल बन में फूलों को जगह देनी है। लेकिन आप इसे भारीभरकम लुक नहीं देरना चाहती है तो आप लाइट फ्लावर जैसे मोगरा का यूज कर कुछ यूनिक लुक ट्राय कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
