Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लिक्विड लिपस्टिक लगाने में आती है परेशानी तो जान लें सही तरीका, फिर करें ग्लैमरस लुक से इंप्रेस
महिलाओं को मेकअप काफी पसंद होता है। कॉलेज गर्ल हो या ऑफिस गर्ल हो मेकअप करना हर किसी पसंद होता हैं। मेकअप में सबसे खास लिपस्टिक होती हैं। बिना लिपस्टिक लगाए मेकअप अधुरा रहता हैं। लिपस्टिक खूबसूरती को बढ़ाती है। ऐसे में लिपस्टिक लगाने का सही तरीका होना चाहिए। वहीं इन दिनों लिक्विड लिपस्टिक काफी फैशन में हैं। हर लड़की के पास लिक्विड लिपस्टिक जरुर होती है। लेकिन गर्ल्स को लिक्विड लिपस्टिक लगाने की जानकारी कम होती हैं। कुछ महिलाएं तो लिक्विड लिपस्टिक को भी आम लिपस्टिक की तरह लगाती हैं। चालिए जानते है कि लिक्विड लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका क्या है।

लिक्विड लिपस्टिक की ज्यादा परत न लगाएं
लिक्विड लिपस्टिक इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। लिक्विड लिपस्टिक की खास बात यह है कि यह जल्दी हटती नहीं है। लिक्विड लिपस्टिक की केवल एक परत लगानी चाहिए। ज्यादा परत लगाने से लिपस्टिक का टेक्स्चर अच्छा नहीं दिखता है। ज्यादा परत के चलते कई बार लिपस्टिक से आपकी खूबसूरती फिकी हो जाती है।
सामान्य लिपस्टिक की तरह ना लगाएं
लिक्विड लिपस्टिक नॉर्मल लिपस्टिक से अलग होती है। इसलिए लिक्विड लिपस्टिक को सामान्य लिपस्टिक की तरह नहीं लगाया जाना चाहिए। लिक्विड लिपस्टिक को लगाने के लिए थोड़ा टाइम की जरुरत होती हैं। लिक्विड लिपस्टिक को कभी भी जल्दबाजी में नहीं लगाना चाहिए। लिक्विड लिपस्टिक को हमेशा आराम से लगाना चाहिए। ताकि लिपस्टिक आपके होंठो पर ना फैलें और ना ही होठों के आसपास लगें।
लिप्स को सही शेप दे
लिक्विड लिपस्टिक को लगाने से पहले लिप लाइनर से आउट लाइन बना लें। उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। आउटलाइन की मदद से लिप्स को मिलेगा परफेक्ट शेप, कई लोगों के लिप्स काफी पतले होते हैं। उन्हें अपने लिप्स पर लिक्विड लिपस्टिक को सही से लगाना चाहिए क्योंकि पतले लिप्स पर लिपस्टिक फैल जाती है।
लाइट मेकअप
नॉर्मल लिपस्टिक बिना मेकअप के भी अच्छी लगती हैं लेकिन लिक्विड लिपस्टिक को लगाने लिए हल्का मेकअप बहुत जरुरी होता हैं, बिना मेकअप के लिक्विड लिपस्टिक बेकार लगती हैं। इससे नॉर्मल लुक भी खराब लगने लगता हैं। इसलिए लिक्विड लिपस्टिक के साथ हमेशा लाइट मेकअप करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
