Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्प्रिंग सीजन में ब्लू नेल पेंट के इन शेड्स से अपने लुक को बनाएं खास
ब्लू एक यूनिवर्सल फेवरिट कलर है। कलर साइकोलॉजी के अनुसार यह कलर शांति, विश्वास और आत्मविश्वास से जुड़ा है। आकाश, महासागर और अन्य निर्जीव वस्तुओं का नीला रंग ताजगी और ठंडक की भावना को दर्शाता है। इसलिए अब यह कहने की जरूरत नहीं है कि इस कलर को आपको अपनी डेली लाइफ में जरूर शामिल करना चाहिए। वैसे जब समर स्प्रिंग सीजन की बात हो तो इस सीजन में वाइब्रेंट कलर्स को शामिल किया जाता है,

ऐसे में थोड़ी ठंडक के लिए आप आप नीले रंग को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। आप सिर्फ आउटफिट ही नहीं, अपने नेल्स पर भी इस कलर को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। नेल्स पर आप ब्लू के कई शेड्स को कैरी कर सकती हैं और एक खूबसूरत लुक पा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको समर स्प्रिंग सीजन के लिए कुछ ब्लू नेल पेंट शेड्स आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको एक डिफरेंट लुक देंगे-

ओशियन ब्लू
पेस्टल और उनके सटल का एलीगेंस कभी भी ट्रेंड से बाहर कभी होते। आप अपने नेल्स को एक मिनिमल और रिफ्रेशिंग लुक देने के लिए ओशियन ब्लू नेल पेंट का चयन कर सकती हैं। चूंकि यह एक हल्का शेड है तो ऐसे में आप ओशियन ब्लू नेल पेंट को बेस की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं और फिर उस पर कई डिफरेंट कलर्स से नेल आर्ट बना सकती हैं।

द पीकॉक ब्लू
यह रंग काफी ब्यूटीफुल है और यह यकीनन आपके स्टाइल को कॉम्पलीमेंट करेगा, अगर आप येलो या ऑरेंज कलर को कैरी कर रही हैं। ग्रीनिश ब्लू डार्क नेलपेंट टोन यकीनन आपको एक स्पार्कल इफेक्ट देगा और यकीनन आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

सैमी-मैट ब्लू
ब्लू कलर का यह पर्ल-फिनिश शेड उन महिलाओं के लिए है जो अपने नाखूनों को फेडेड कलर्स में पेंट करना पसंद करती हैं। यह आपके नेल्स के लुक को काफी डिफरेंट बनाता है और इसलिए स्प्रिंग सीजन में आप इसे अपने नेल्स पर कैरी कर सकती हैं। खासतौर से, अगर आप हर नेल पर डिफरेंट कलर्स को पेंट कर रही हैं तो यकीनन एक नेल्स पर आप इस कलर को भी आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

ग्रेडिएंट ब्लू
पर्पल से ब्लू शेड के बीच का यह कलर आपके नेल्स को बेहद शाइनिंग लुक देता है। स्प्रिंग सीजन में आप विशेष रूप से डिनर डेट, कॉकटेल पार्टी या गर्ल्स नाइट आउट पार्टी लुक के लिए इस नेलपेंट को कैरी कर सकती हैं। यह जेल नेल पॉलिश तापमान के अनुसार रंग बदलता है, जिसके कारण स्प्रिंग सीजन में इस नेलपेंट को नाखूनों पर अप्लाई करना यकीनन एक अच्छा आईडिया है।

ग्लिटर ब्लू
ग्लिटर ब्लू यकीनन एक ऐसा कलर है, जो देखने में बेहद ही स्टाइलिश लगता है। साथ ही यह आपके फेमिनिन एलीगेंस में एक स्पार्कली चार्म एड करता है। अगर आप एक बिगनर है और डिफरेंट स्टाइल नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट करना आपको मुश्किल लगता है। तो ऐसे में आप ग्लिटर ब्लू नेल पेंट की मदद से एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
