Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मास्क लगाने से पहले इस मेकअप टिप्स को करें फॉलो, नहीं फैलेगा मेकअप
कोरोना वायरस की वजह से हमारे जीवन में काफी बदलाव आए हैं। बिना मास्क पहनने कोई भी बाहर नहीं जा सकता है। वहीं जिन लोगों को मेकअप करना पसंद होता है वह बिना मेकअप बाहर नहीं जाते है ऐसे में उनका मेकअप जल्दी खराब हो जाता है, साथ ही मेकअप ज्यादा समय तक नहीं रहता है।

खासकर लिपस्टिक मास्क में लगकर हट जाती है, यार फिर चेहरे पर फैल जाती हैं। ऐसे में मास्क के साथ मेकअप करना काफी मुश्किल हो गया है। चलिए जानते हैं मेकअप टिप्स जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक रहेगा।

मेकअप करने से पहले जरुर लगाएं प्राइमर
मेकअप करने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। बहुत सी महिलाएं मेकअप से पहले प्राइमर का यूज नहीं करती है। प्राइमर लगाने से मेकअप फ्लॉलेस दिखता है, साथ ही इससे मेकअप काफी समय तक टिका रहता है। खूबसूरत मेकअप के लिए प्राइमर जरुर लगाएं।

वाटरप्रूफ फाउंडेशन का करें इस्तेमाल
मास्क लगाने की वजह से चेहरे पर काफी पसीना आता है। ऐसे में आप वाटरप्रूफ फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे से फाउंडेशन नहीं हटेगा। आप अपनी स्किन टाइप का वाटरप्रूफ फाउंडेशन लें। इस फाउंडेशन को लगाने के बाद आपको बार बार टचअप करने की जरुरत नहीं होगी।

मेकअप करें सेट
मेकअप करने बाद मेकअप सेट करना बहुत जरुरी होता है। मेकअप सेट करने के लिए आप पाउडर या फिर स्प्रे का यूज कर सकती हैं। इससे आपका मेक्प लॉन्ग लास्टिंग होगा। साथ ही चेहरे का चिपचिपापन दूर होगा।

मैट लिपस्टिक का ट्रेंड
मास्क पहनने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी लिपस्टिक के साथ ही आती हैं। ऐसे में आप मैट लिपस्टिक लगाएं। मैट लिपस्टिक लगाने से लिपस्टिक जल्दी हटती नहीं है ना ही फैलती हैं। मास्क के साथ आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। वहीं मैट लिपस्टिक चेहरे पर बहुत सुंदर लगती हैं। मार्केट से कोई भी मैट लिपस्टिक ले सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
