Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ग्लोइंग और शार्प लुक के लिए हाइलाइटर का किया जाता है इस्तेमाल, जानें अप्लाई करने का सही तरीका
महिलाओं को मेकअप करना काफी पसंद होता हैं। हर लड़की ग्लोइंग स्किन और शार्प लुक पाने के लिए फेस मास्क और सीरम तक का प्रयोग करती हैं। कई महिलाएं जिन्हें मेकअप करना पसंद है लेकिन मेकअप प्रोडक्ट की सही जानकारी ना होने की वजह से वह मेकअप नहीं कर पाती हैं।
वहीं बिजी लाइफस्टाइल के चलते भी कई महिलाएं मेकअप नहीं कर पाती हैं। अगर आपको भी मेकअप करना नहीं आता है, लेकिन आप मकेअप करना चाहती हैं। तो हमारा ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता हैं। हम इस आर्टिकल में मेकअप प्रडोक्ट हाइलाइट के बारें में बताएंगे कि कैसे एक हाइलाइट खूबसूरत दिखने में आपकी मदद कर सकता हैं।

एक हाइलाइट को कई तरह से यूज किया जा सकता है। हाइलाइट को हमेशा स्किन टोन के हिसाब से लेना चाहिए। चलिए जानते हैं ग्लोइंग स्किन और शार्प लुक के हाइलाइट का कैसे इस्तेमाल करना हैं।

हाइलाइटर क्यों लगाना चाहिए
हाइलाइटर का इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन और शार्प लुक के लिए किया जाता हैं। हाइलाइटर का प्रयोग नाक, गला, होंठ और गालों पर किया जाता हैं। जिससे फेस पर काफी ग्लो हो सकें। साथ हाइलाइटर से फेस के फीचर में चेंज आ जाता है। हाइलाइट को ब्रश और स्ंपच की मदद से लगाया जाता हैं।

कितने टाइप के होते हैं हाइलाइटर
हाइलाइटर दो प्रकार के होते हैं। क्रीम बेस्ट हाइलाइटर तो दूसरा पाउडर हाइलाइट होता है। अगर आपकी स्किन काफी ऑयली है तो आपको पाउडर हाइलाइट का यूज करना चाहिए। वहीं ड्राई स्किन वालों के लिए क्रीम बेस्ट हाइलाइटर होगा बेस्ट।

चेहरे पर कहां हाइलाइटर लगाना चाहिए
हाइलाइटर लगाना एक आर्ट है। ऐसे में हाइलाइटर लगाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। हाइलाइटर को हमेशा फेस के उस हिस्से में लगाना चाहिए जहां आप ग्लो चाहती हैं। जैसे चीकबोन्स पर, नाक पर , गाल पर और ब्रो बोन पर हाइलाइट लगाना चाहिए

कब करें हाइलाइटर का इस्तेमाल
हाइलाइट को हमेशा मेकअप के आखिरी में करना चाहिए। फेस पर कंसीलर और फाउंडेशन लगाने के बाद हमेशा हाइलाइटर लगाना चाहिए। जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग हो जाए।

ओवर हाइलाइट ना लगाएं
हाइलाइटर लगाते समय ध्यान दें कि आप हाइलाइट ओवर ना लगा लें, इससे आपको पूरा मेकअप हटाना पड़ सकता है। क्योंकि जरुरत से ज्यादा हाइलाइटर लुक को खराब कर देता हैं। ऐसे में हाइलाइटर को थोड़ा थोड़ा करके लगाना चाहिए।

हाइलाइटर का सही शेड
हाइलाइटर हमेशा स्किन टोन के अनुसार ही लेना चाहिए। क्योंकि गलत शेड हाइलाइटर से अपका कॉम्प्लेक्शन बेजान लग सकता है। गौरे लोगों को पर्ली या शीन वाला हाईलाइट लगाना चाहिए। वहीं टैंड स्किन वाले लोगों को पीच या गोल्ड हाइलाइटर लगाना चाहिए. इससे आपको नेचुरल ग्लो लुक मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
